February 27, 2026 9:21 pm

प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस व ट्रक का एक्सिडेंट, देखें विडियो….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस व ट्रक का एक्सिडेंट, देखें विडियो….

बीकानेर, @MaruSangram। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की भिड़ंत हुई है दुर्घटना 7 जने गंभीर घायल हुए हैं घायलों को पीबीएम अस्पताल भेजा गया है।

लूणकरणसर कालू रोड़ भारत माला इंटरचेंज से नाथवाना की तरफ 4 km पर दोपहर करीब 2 बजे भी खड़ी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शी नवरत्न सारस्वत व कालूराम ने तुरंत सूचना पर टाईगर फोर्स टीम को दी।मौके से घायलों को टाइगर फोर्स एम्बुलेंस व हाइवे की एबुलेंस से लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया। बस रायसिंगनगर से नोरंगदेशर मोदी की रैली में जा रही थी। बस सवार सभी घायल रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के है।

टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह राठौड़, प्रभुनाथ, राजू कायल, राकेश मूंड अस्पताल की नर्सिंग टीम, मेडिकल स्टोर संचालक अनवर, उस्मान, गिरीश गहलोत, शिवनाथ आदि कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच कर घायलों की मदद की। दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।जिसमे 7 गंभीर घायलों को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर टाइगर फोर्स की एम्बुलेंस व 108 की मदद से रेफर किया है।

Accident of bus and truck going to Prime Minister’s rally, watch video….

Bikaner, @MaruSangram. Bus and truck collided in Lunkaransar police station area of ​​the district, accident 7 people have been seriously injured, the injured have been sent to PBM hospital.

The truck hit the bus which was parked at 4 km from Lunkaransar Kalu Road Bharat Mala Interchange towards Nathwana from behind at around 2 pm.

Eyewitnesses Navratna Saraswat and Kaluram immediately informed the Tiger Force team. The injured were taken to Lunkaransar Hospital by Tiger Force ambulance and highway ambulance. The bus was going from Raisingnagar to Norangdesar Modi’s rally. All the injured in the bus are from Raisinghnagar assembly constituency.

Tiger Force’s Mahipal Singh Rathod, Prabhunath, Raju Kayal, Rakesh Moond hospital’s nursing team, medical store operators Anwar, Usman, Girish Gehlot, Shivnath etc workers reached the hospital and helped the injured. About a dozen people have been injured in the accident. In which 7 seriously injured have been referred to Bikaner Trauma Center with the help of Tiger Force ambulance and 108.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts