March 2, 2026 9:38 pm

देहदान के लिए एक दिन मे प्राप्त हुए 5 संकल्प पत्र, देखें इनके नाम….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

देहदान के लिए एक दिन मे प्राप्त हुए 5 संकल्प पत्र, देखें इनके नाम….

देहदान के लिए एक दिन मे प्राप्त हुए 5 संकल्प पत्र, देहदान संकल्प लेने वाले व्यक्ति सर्वसमाज के लिए प्रेरणास्त्रोत : प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी

बीकानेर, @MaruSangram। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी द्वारा सर्व समाज को कुशल चिकित्सक उपलब्य करवाने की दिशा में किए जा रहे जागरूकता के विभिन्न प्रयासों का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सुबह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस में देहदान हेतु 5 संकल्प पत्र प्राप्त हुए ।

इन्होने लिया देहदान का संकल्प
सार्वजनिक निर्माण विभाग के सेवा निवृत्त अधिशाषी अभियंता प्रवीण सिंह मित्तल एवं उनकी पत्नी सुनिता मित्तल निवासी चौतिना कुआं, जिला कलक्टर कार्यालय से सेवा निवृत्त निजी सचिव मदन गोपाल सेवग तथा उनकी पत्नी शैलबाला शर्मा निवासी गंगाशहर बाफना क्लिनिक के पीछे तथा दीपिका त्रिवेदी पुत्री महेश्वर तिवाड़ी निवासी मुक्ता प्रसाद नगर ने अपनी स्वप्रेरणा तथा अखबारों में देहदान के समाचार पढ़कर प्रेरित होकर देहदान का संकल्प लिया।

एनाटॉमी विभाग ने की प्रक्रिया पूर्ण
देहदान का संकल्प पत्र भरने आए सभी अतिथियों का कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की आचार्य आचार्य डॉ. कविता पाहूजा एवं नोडल ऑफिशर डॉक्टर जसकरण,
ने सभी के संकल्प पत्र चेक किये, साथ ही सभी के लिए देह दान कार्ड तैयार किया।

प्राचार्य ने जताया आभार, सौंपा प्रमाण पत्र

प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने सभी को देहदान का प्रमाण पत्र सौंपकर उनके इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके इस संकल्प से सर्व समाज के लिए कुशल चिकित्सक उपलब्ध होगें।

मरणोपरांत आपकी देह मेडिकल स्टूडेंट्स के शोध हेतु काम आएगी और आप सर्व समाज के प्रेरणा स्त्रोत भी बनेगें।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने भी देहदान का संकल्प पत्र प्राचार्य गुंजन सोनी को सौंपा था।

5 resolutions received for body donation in a day, see their names….

5 Sankalp Patras received for body donation in a day, the person taking the pledge of body donation is a source of inspiration for the whole society: Principal Dr. Gunjan Soni

Bikaner, @MaruSangram. Various awareness efforts being made by Dr. Gunjan Soni, Principal and Controller of Sardar Patel Medical College in the direction of providing skilled doctors to the entire society, are seeing a wide impact. On Friday morning, 5 resolutions for body donation were received at the Principal’s Office of the Medical College.

He took the resolution of body donation
Retired Executive Engineer of Public Works Department Praveen Singh Mittal and his wife Sunita Mittal resident Chautina Kuan, Retired Private Secretary Madan Gopal Sevag from District Collector’s Office and his wife Shailbala Sharma resident behind Gangashahar Bafna Clinic and Deepika Trivedi daughter Maheshwar Tiwari resident Mukta Prasad Nagar took the pledge of body donation by his own inspiration and inspired by reading the news of body donation in newspapers.

Anatomy Department completed the process
All the guests who came to fill the resolution letter of body donation, Acharya Acharya Dr. Kavita Pahuja and Nodal Officer Dr. Jaskaran, of the Anatomy Department of the college,
Checked everyone’s Sankalp Patras and also prepared body donation cards for everyone.

Principal expressed gratitude, handed over certificate

Principal Dr. Gunjan Soni, while handing over the certificate of body donation to all, praised their decision and said that with this resolution of yours, skilled doctors will be available for the entire society.

After death, your body will be useful for the research of medical students and you will also become a source of inspiration for the entire society.

It is notable that in the past, Divisional Commissioner Neeraj K Pawan had also handed over the resolution letter of body donation to Principal Gunjan Soni.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts