February 14, 2026 5:08 am

लूणकरणसर एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे केश कला बोर्ड अध्यक्ष…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

लूणकरणसर एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे केश कला बोर्ड अध्यक्ष…..

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ किया हर वादा निभाया: गहलोत

बीकानेर, @MaruSangram। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने शुक्रवार को श्रीकोलायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने उदासर, पनपालसर, बंबलू, कतरियासर, राणीसर, हेमेरा, शेरेरा, रूणिया बड़ा बास, पूनरासर आदि गांवों में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आमजन से किया हर वादा निभाया है।

पांच सौ रुपए में 76 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर के बाद अब 41 हजार पशुपालकों को लंपी के कारण मृत गोवंश के पालकों को प्रति पशु के हिसाब से 40 हजार रुपए सब्सिडी दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के कल्याण के प्रति संकल्प बद्धता के साथ काम कर रही है। महंगाई राहत कैंपों में डेढ़ करोड़ से अधिक परिवारों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।

केशकला बोर्ड अध्यक्ष ने बीकानेर में बनने वाले सेन समाज के छात्रावास के भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा छात्रावास के माध्यम से समाज के युवाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

Kesh Kala Board President on tour of Lunkaransar and Sridungargarh assembly constituencies…..

The Chief Minister has fulfilled every promise he made to the common man: Gehlot

Bikaner, @MaruSangram. Kesh Kala Board President Mahendra Gehlot visited various villages of Srikolayat area on Friday. He informed about the welfare schemes of the state government.

He met local citizens in villages like Udasar, Panpalsar, Bambalu, Katariasar, Ranisar, Hemera, Sherera, Runia Bada Bass, Poonrasar etc.

During the meeting with the villagers, he said that Chief Minister Shri Ashok Gehlot has fulfilled every promise made to the common people.

After giving gas cylinders to 76 lakh families for Rs 500, now 41 thousand cattle herders have been given a subsidy of Rs 40 thousand per animal to the herders of dead cattle due to lumpy.

He said that the state government is working with determination towards the welfare of the common man. More than 1.5 crore families have got themselves registered in inflation relief camps.

Keshkala Board President met the local people regarding the preparations for Bhoomi Poojan of the hostel of Sen Samaj to be built in Bikaner and told about the facilities being provided to the youth of the society through the hostel.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts