February 28, 2026 3:24 am

“दिखाई देने लगा महातूफान”- बढ़ी दहशत : समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरों के साथ राउंड लेते हुए गुजरात के तटों पर टकराने को तैयार, कुछ घंटे बाद बिपरजॉय दिखाएगा खौफनाक मंजर, चेतावनी के बाद भी लोग सेल्फी लेने के लिए खतरनाक घटनास्थल पर डटे हैं…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

“दिखाई देने लगा महातूफान”- बढ़ी दहशत : समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरों के साथ राउंड लेते हुए गुजरात के तटों पर टकराने को तैयार, कुछ घंटे बाद बिपरजॉय दिखाएगा खौफनाक मंजर, चेतावनी के बाद भी लोग सेल्फी लेने के लिए खतरनाक घटनास्थल पर डटे हैं.….

गुजरात, @MaruSangram। पिछले 4 दिनों से पूरे देश भर में मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर चक्रवर्ती महातूफान बिपरजॉय को लेकर खबरें सुर्खियों में हैं। अब 5 घंटे बाद यह महातूफान इम्तिहान लेने के लिए तैयार है।

‌अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक रूप से चुका है। समुद्र से यह महातूफान घूमते-घूमते तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कुछ ही घंटों में यह गुजरात से टकराने वाला है। इसके पहले निचले तटीय इलाकों से हजारों लोगों को निकालकर शेल्टर होम में पहुंचाया गया है। मांडवी में तेज बारिश हो रही है। राज्य सरकार और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी कई लोग इस महातूफान की सेल्फी लेने के लिए समुद्री तटों पर डटे हुए हैं।

तूफान का असर गुजरात और महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों पर पड़ने का असर है। गुजरात और महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों पर महातूफान का खौफ है। ये 9 राज्य लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और राजस्थान (पश्चिमी) हैं।

बिपरजॉय जब गुजरात के तट से टकराएगा तो उस वक्त 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रप्तार से हवा चलने का अनुमान है। इंडियन कोस्ट गार्ड के जवान लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। समुद्र तटों को खाली करा दिया गया।

केंद्र और राज्य सरकारें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस महातूफान का असर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी दिखने लगा है। इन राज्यों में हवा के साथ धूप की भी लुकाछिपी जारी है। ‌

बिपरजॉय को लेकर सबसे ज्यादा गुजरात में हाई अलर्ट है। हमेशा तेजी के साथ भागने वाला गुजरात आज थम गया है। गुजरात के साथ महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी असर। इन इलाकों में NDRF की 33 टीमें तैनात की गई हैं। कोस्ट गार्ड, आर्मी और नेवी की रेस्क्यू और रिलीफ टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

इन इलाकों में चक्रवात के गुजर जाने के बाद यातायात और बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए करीब छह सौ टीमें बनाई गई हैं। गुजरात के आठ तटीय जिलों में 75 हजार लोगों लोगों को अस्थायी शिविर में ले जाया गया है। अकेले कच्छ जिले से 34 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला गया। गुजरात के कच्छ जिले में धारा 144 लगा दी गई है। पश्चिम रेलवे ने चक्रवात संभावित क्षेत्रों में 67 ट्रेन रद्द की हैं, 25 के रूट बदले हैं।

गुजरात के 8 जिलों में चक्रवाती तूफान को लेकर दहशत का माहौल है। हालांकि 2 दिनों से महाराष्ट्र, गुजरात का मौसम भी बदला हुआ है। मौसम देखकर साफ अंदेशा लगाया जा सकता है कि कोई बड़ा महातूफान गुजरात की ओर तेजी की और आगे बढ़ रहा है। ‌

गुजरात राज्य के अधिकांश जिलों में खौफनाक रूप लिए हुए तेज हवाएं के साथ बारिश जैसा माहौल मौसम में अंधकार छाया हुआ है। ‌इसके साथ पोरबंदर, कच्छ और भुज समुद्री क्षेत्रों में ऊंची लहरें डरा रही हैं। ‌‌
गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक हो चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह आज शाम 4 से रात 8 बजे के बीच कच्छ के जखौ पोर्ट पहुंचेगा। इस दौरान हालात बेहद खराब हो सकते हैं। इस दौरान 120 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तूफान बिपरजॉय की चेतावनी के चलते देवभूमि द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए बंद कर दिए गए हैं।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के अनुसार, बिपरजॉय गुरुवार (15 जून) शाम को गुजरात के कच्छ, सौराष्ट्र क्षेत्र, मांडवी तट और पाकिस्तान के कराची पोर्ट से गुजरेगा।

इस दौरान हवा की रफ्तार 125-135 किलोमीटर प्रति घंटा रहने को अनुमान है, जो 150 किमी तक भी जा सकती है। पाकिस्तान में भी तूफान से तबाही की आशंका है। तूफान गुजरात से सटे पाकिस्तान के केटी बंदर और कराची से आज ही टकराएगा।

बिपरजॉय तूफान का असर राजस्थान पर भी होने वाला है। यह 17 जून को राजस्थान पहुंच सकता है।
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों को लेकर जयपुर में आपदा प्रबंधन की बैठक की।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने देर रात चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में उच्च स्तरीय बैठक कर संभावित प्रभावित जिलों में चल रहे आपदा प्रबंधन की गहन समीक्षा की। मौसम कार्यालय ने अधिकारियों से गिर, सोमनाथ और द्वारका जैसे लोकप्रिय स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने को कहा है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts