
रक्षाबंधन के मौके पर नया स्मार्टफोन खरीदने वाली महिलाओं को नगद भुगतान सीधे खाते में करने का तोहफा दे सकते हैं सीएम गहलोत….
जयपुर, @MaruSangram। रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं को स्मार्टफोन और 3 साल तक इंटरनेट फ्री देने के वादे को पूरा करने और टेंडर करने में भ्रष्टाचार का आरोप ना लगे। ऐसे में सीएम गहलोत ने महिलाओं को अपना पसंदीदा स्मार्टफोन खरीदने के लिए नगद राशि देने का फैसला किया है।
शुक्रवार को सीकर जिले के खंडेला विधानसभा क्षेत्र के हौद गांव में महंगाई राहत शिविर में सीएम गहलोत ने यह संकेत दिए।
उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन खरीदने को लेकर टेंडर में विभिन्न प्रकार की परेशानियां आ रही है। एक ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदने पर सरकार पर प्रतिपक्ष आरोप भी लगा सकता है। इन सब आरोप से बचने के लिए सीएम गहलोत ने नकद राशि देने का मन बनाया है। यह राशि कितनी होगी अभी तय नहीं हो पाई है। लेकिन यह तो तय माना जा रहा है कि जो महिला नया स्मार्टफोन खरीदेगी उसे सरकार भरपाई करने के लिए राशि का भुगतान सीधे खाते में करेगी।
सीएम गहलोत के सामने अब समस्या यह आ रही है कि उसे कौन सा फोन खरीदना है कितना पैसा वापस मिलेगा इसको लेकर निश्चित तौर पर विवाद हो सकता है।
अब चाहे कुछ भी हो लेकिन सीएम गहलोत ने चुनाव से पहले महिलाओं को स्मार्टफोन का तोहफा देने की जो घोषणा की है उसे पूरी करने का यह नया तरीका निकाला है। पहले चरण में 40 लाख स्मार्टफोन देने की योजना बनाई है। जिस प्रकार से सीएम गहलोत ने महिलाओं को ₹ 500 में सिलेंडर देने का जो वादा किया था उसकी पहली किस्त ₹60 करोड़ सीधे लाभार्थी महिला के खाते में डाली गई।
हाल ही में किसानों के दुधारू पशुओं को लंपी बीमारी हुई मौत का मुआवजा ₹160 करोड की राशि सीधे खातों में हस्तांतरित करने का काम करने के बाद सीएम गहलोत ने महिलाओं को स्मार्टफोन का भुगतान भी एक साथ कर नया संदेश देने का काम का मन बना लिया है।
प्रदेश में ईडी की जांच चल रही है इस बीच महिलाओं को स्मार्टफोन का नगद भुगतान उनके खातों में करने की बात कहकर सीएम गहलोत ने यह जता दिया है कि सरकार स्मार्टफोन खरीदने के टेंडर कमीशन लेने के आरोप से दूर रहना चाहती है।
विपक्ष अब सरकार और उनके अधिकारियों पर किसी भी तरह का लांछन नहीं लगा पाएंगे।
यही कारण है कि महिलाओं को नया स्मार्टफोन खरीदने का भुगतान सीधे खातों में करने की रणनीति पर सरकार के अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है।
रक्षाबंधन के मौके पर 40 लाख महिलाओं को यह तोहफा दिया जा सकता है।
On the occasion of Rakshabandhan, CM Gehlot can give the gift of making cash payment directly to the account of women who buy a new smartphone.
Jaipur, @MaruSangram. On the occasion of Raksha Bandhan, Chief Minister Ashok Gehlot should not face allegations of corruption in tendering and fulfilling the promise of giving smartphones and free internet to women for 3 years. In such a situation, CM Gehlot has decided to give cash to women to buy their favorite smartphone.
On Friday, CM Gehlot gave these indications at the inflation relief camp in Haud village of Khandela assembly constituency of Sikar district.
He said that various types of problems are being faced in the tender regarding the purchase of smartphones. The opposition can also accuse the government of buying a brand’s smartphone. To avoid all these allegations, CM Gehlot has made up his mind to give cash. How much this amount will be has not been decided yet. But it is believed to be certain that the government will pay the amount directly into the account of the woman who will buy a new smartphone.
Now the problem facing CM Gehlot is that which phone he has to buy and how much money he will get back, there can definitely be a dispute about it.
Whatever may happen now, but CM Gehlot has found a new way to fulfill the announcement made before the elections to gift smartphones to women. In the first phase, it is planned to give 40 lakh smartphones. The way CM Gehlot had promised to give cylinders to women for ₹ 500, the first installment of ₹ 60 crore was directly deposited in the account of the beneficiary woman.
Recently, CM Gehlot has made up his mind to give a new message by paying for the smartphone to the women, after the work of transferring the compensation of ₹ 160 crore directly to the accounts of the farmers for the death of milch animals due to lumpy disease. Is.
ED’s investigation is going on in the state, meanwhile, CM Gehlot has expressed that the government wants to stay away from the allegation of taking tender commission for buying smartphones by asking women to pay cash for smartphones in their accounts.
Author: Sarjit Singh







