February 28, 2026 5:14 am

सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा का नया प्रयोग ‘युवा संवाद कार्यक्रम’…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा का नया प्रयोग ‘युवा संवाद कार्यक्रम’…..

-सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा का नया प्रयोग ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ ।

-अब तक करीब 12 जिलों के 50 विधानसभा क्षेत्र किए कवर।

-50 हजार से ज्यादा युवाओं को कर चुके कनेक्ट।

-राजस्थान के इतिहास का पहला मौका जब स्टेट लेवल पर चलाया गया ऐसा यूथ कनेक्ट अभियान।

जयपुर/बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान में चुनाव का बिगुल बज चुका है। एक तरफ गहलोत लगातार दौरे कर रहे है, सचिन पायलट भी सक्रिय है, भाजपा में मोदी के दौरे शुरू हो चुके है वहीं ओएसडी लोकेश शर्मा एक नई थीम पर युवाओं को कनेक्ट कर रहे है।

युवा संवाद कार्यक्रम के नाम से हर जिले/विधानसभा स्तर तक प्रोग्राम्स कर रहे है। ये प्रोग्राम थोड़े भिन्न है, यहां केवल 18 से 40 साल तक का यूथ ही नजर आता है।

माना जाता है कांग्रेस के साथ युवा नही जुड़ते पर शर्मा के इन प्रोग्राम में खासी मात्रा में युवा शामिल होते है। इन प्रोग्राम्स की खासियत यह भी है की यहां भाषणबाजी नही होती बल्कि दो तरफा संवाद होता है।

उपस्थित युवा सवाल करते है, सुझाव देते है। सबसे बड़ी बात उनको सेंटर टीम के द्वारा कनेक्ट करके डेली बेस पर कंटेंट सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है।

कांग्रेस संगठन अभी जिस लेवल से सक्रिय होना चाहिए वैसा लग नही रहा है। मंत्री लोग स्टेट तो छोड़ो अपने विधानसभा क्षेत्रों तक सीमित हो गए।

कमेटियों के चेयरमेन/अध्यक्ष नजर नही आ रहे, ऐसे समय शर्मा का यह स्टेट लेवल प्रोग्राम वास्तव में कांग्रेस को मजबूती दे रहा है।

अंदर खाने खुसर-फुसर भी है की चुनाव लड़ने के इच्छुक और स्थानीय कांग्रेस विधायक भी लोकेश की इस मजबूत टीम का लाभ लेने के लिए प्रयासरत है।

कार्यकर्ता को क्या चाहिए मान-सम्मान तवज्जो,और इज्जत, वो भी नही मिल पाती तो वो टूटने लगता है।

लोकेश शर्मा ने इसे पहचाना, जो उनसे मिलने आया उसे गले लगाया। सबसे बड़ी बात ऐसे ही मजबूत कार्यकर्ता अब हर जगह ऐसे प्रोग्राम अरेंज कर रहे है, जहां संगठन, विधायक या किसी बड़े पदाधिकारी का कोई हाथ नही होता है।

दूसरी और फोन टेपिंग कांड में लोकेश शर्मा को दिल्ली की एजेन्सियों के सामने मजबूती से खड़ा रहना पड़ता है, लोकेश शर्मा सीएम ओएसडी पोस्ट पर भी है, पर कांग्रेस के लिए ऐसी सार्थक सोच उन्हें आने वाले समय में और आगे लेकर जाएगी।

CM OSD Lokesh Sharma’s new experiment ‘Youth dialogue program’…..

CM OSD Lokesh Sharma’s new experiment ‘Youth dialogue program’.

So far 50 assembly constituencies of about 12 districts have been covered.

Have connected more than 50 thousand youths.

For the first time in the history of Rajasthan, such a youth connect campaign was launched at the state level.

Jaipur / Bikaner, @MaruSangram. The election bugle has sounded in Rajasthan. On one hand, Gehlot is touring continuously, Sachin Pilot is also active, Modi’s tour has started in BJP, while OSD Lokesh Sharma is connecting the youth on a new theme.

In the name of youth dialogue program, programs are being done up to every district/assembly level. This program is slightly different, here only youth from 18 to 40 years are seen.

It is believed that youths do not join Congress, but a large number of youths participate in these programs of Sharma. The specialty of these programs is that there is no speech but there is a two-way dialogue.

The youth present ask questions and give suggestions. The biggest thing is that by connecting them through the center team, content material is also made available on a daily basis.

The level at which the Congress organization should be active now does not seem to be the same. Leave the state, the ministers are limited to their constituencies.

At such a time when the chairman/chairman of the committees are not visible, this state level program of Sharma is actually giving strength to the Congress.

There are murmurs inside that aspirants and local Congress MLAs are also trying to take advantage of this strong team of Lokesh.

What does the worker need, respect, attention and respect, if he does not get that too, then he starts breaking down.

Lokesh Sharma recognized this, hugged the one who came to meet him. The biggest thing is that such strong workers are now arranging such programs everywhere, where there is no hand of the organization, MLA or any big official.

On the other hand, in the phone tapping scandal, Lokesh Sharma has to stand firmly in front of Delhi’s agencies, Lokesh Sharma is also on the CM OSD post, but such meaningful thinking for Congress will take him further in the coming times.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts