

Delhi Murder: शरीर पर 16 घाव, पत्थर से फूटा सिर, साक्षी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, देखें मर्डर का विडियो….
Delhi
दिल्ली, @MaruSangram। दिल्ली के शाहबाद इलाके में साक्षी की हत्या के मामले में उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।
शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि साक्षी के शरीर पर चाकू से कई बार हमला किया गया था। उसके शरीर पर चाकू के 16 घाव पाए गए हैं। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये पता चला है कि किसी भारी चीज से सिर पर हमला किया गया था। जिससे साक्षी का सिर फट गया।
गर्दन पर चाकू के 6 घाव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साक्षी के गर्दन पर चाकू के 6 और पेट पर 10 घाव पाए गए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कब हुई साक्षी की हत्या
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मोहम्मद साहिल (20) और साक्षी (16) रिलेशनशिप में थे। रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
नाबालिग अपनी सहेली के जन्मदिन में शामिल होने के घर से निकली तो आरोपी ने गली में उसे रोका। यहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर साहिल गुस्से में आकर चाकू से साक्षी ताबड़तोड़ वार कर दिए।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
इस घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी लड़की को चाकुओं से गोद रहा है।
गली में लोग आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की। इसके बाद साहिल फरार हो गया मृतका के पिता की शिकायत पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Murder: 16 wounds on the body, head broken by stone, initial post mortem report of witness revealed, accused arrested, watch video of murder….
New Delhi
Delhi, @MaruSangram. The post mortem report has come to the fore in the murder of Sakshi in Delhi’s Shahbad area.
The preliminary post-mortem report revealed that Sakshi’s body had been stabbed multiple times. 16 knife wounds have been found on his body. Not only this, it has been found in the postmortem report that the head was attacked with some heavy object. Due to which the witness’s head exploded.
6 stab wounds on the neck
In the post-mortem report, 6 knife wounds have been found on the neck of the witness and 10 on the stomach. Although Delhi Police says that the post mortem report is awaited.
when the witness was killed
According to Delhi Police, Mohammad Sahil (20) and Sakshi (16) were in a relationship. There was a fight between the two on Sunday.
When the minor came out of the house to attend her friend’s birthday, the accused stopped her in the street. There was an argument between the two here. Then Sahil got angry and stabbed Sakshi with a knife.
Entire incident captured in CCTV
In the CCTV footage that surfaced of this incident, it is visible that the accused is adopting the girl with knives.
People are seen coming and going in the street, but no one dared to intervene. After this Sahil absconded, on the complaint of the father of the deceased, a case under section 302 of IPC was registered in police station Shahbad Dairy. Police has arrested Sahil from Bulandshahr in Uttar Pradesh.
Author: Jitu Kumar







