

जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं….
बीकानेर, @MaruSangram। नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 30 मई को प्रातः 10 बजे राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार मे जिला स्तरीय युवा उत्सव ‘आजादी के अमृत काल एवं पंच प्रण और भारत /1947’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के तहत (थीम-पंच प्रण) पर युवा आकृति-चित्रकला प्रतियोगिता, स्वलिखित कविता प्रतियोगिता, मोाबइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक गीत-नृत्य का प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें भाग लेने का इच्छुक प्रतिभागी जिले का मूल निवासी तथा 15 से 29 वर्ष आयुवर्ग का होना जरूरी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व दिए हैं। जिला युवा अधिकारी रूबी पाल इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी होंगी।
उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी नेहरू युवा केन्द्र के ई-मेल nykbikaner@yahoo.com पर 27 मई को दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
Various competitions will be held under the district level youth festival.
Bikaner, @MaruSangram. Nehru Yuva Kendra, Ministry of Youth Affairs and Sports will organize district level youth festival ‘Azadi ke Amrit Kaal and Panch Prana aur Bharat / 1947’ on May 30 at 10 am in Pratap Auditorium of Government Dungar College. State and national level participants will get an opportunity to participate in this programme.
Youth figure-painting competition, self-written poetry competition, mobile photography competition, elocution competition and cultural song-dance competitions will be held under the program (theme-Panch Pran). The participant desirous of participating in these must be a native of the district and must be in the age group of 15 to 29 years.
District Collector Bhagwati Prasad Kalal has given different responsibilities to various officers for the successful organization of the programme. District Youth Officer Ruby Pal will be the nodal officer for this programme.
He said that the winners of all the competitions would be given cash incentives. Interested participants can apply on Nehru Yuva Kendra’s e-mail nykbikaner@yahoo.com by 2 pm on May 27.
Author: Sarjit Singh







