April 23, 2026 1:49 pm

रेल विस्तारीकरण से ही निकलेगा बीकानेर रेल मंडल के विकास का रास्ता

Sarjit Singh

Sarjit Singh

रेल विस्तारीकरण से ही निकलेगा बीकानेर रेल मंडल के विकास का रास्ता

बीकानेर, @MwruSangram। रेल्वे जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, डीआरयूसीसी सदस्य अनंतवीर जैन, वीरेंद्र किराडू एवं डॉ. प्रकाश ओझा ने बीकानेर पधारे यात्री सेवा समिति रेल्वे बोर्ड दिल्ली के चेयरमेन पीके कृष्णदास को बीकानेर संभाग के यात्रियों के सुविधार्थ रेल संबंधित समस्याओं के निराकरण करने, नई रेलगाड़ियाँ चलाने एवं विस्तारीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर स्टेशन की मूलभूत संरचनाओं में विस्तार करते हुए इसे नई दिल्ली एवं जयपुर की तर्ज पर विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जाए।

साथ ही बीकानेर के लिए दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई एक्सप्रेस सुपरफास्ट व जन शताब्दी गाड़ियों को चलवाने व बीकानेर ईस्ट में एक व लालगढ़ में दो वाशिंग लाइन स्थापित की अनुशंसा की जाए।

सूरतगढ़ से बीकानेर व बीकानेर से रेवाड़ी के मध्य रेल लाइनों का दोहरीकरण करने की अनुशंसा की जाए।

बीकानेर के वृहद् व्यापारिक केंद्र को देखते हुए बीकानेर से दिल्ली व मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेन चलवाई जाए।

उद्योग जगत व आम जन की सुविधाओं को देखते हुए बीकानेर से दिल्ली के मध्य इंटरसिटी ट्रेन प्रारंभ की जाए ।

बीकानेर से वाया रतनगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर, कोरबा मके लिए नई गाड़ी चलवाई जाए।

दिली से हावड़ा के मध्य चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस को बीकानेर तक विस्तारित किया जाए।

बीकानेर से हरिद्वार को चलने वाली त्रेसाप्ताहिक गाड़ी को प्रतिदिन चलाते हुए इसके समय में परिवर्तन कर इसे देहरादून तक विस्तारित किया जाए।

वर्तमान में बीकानेर से कालका, चंडीगढ़ के लिए कोई सीधा रेल संपर्क नहीं है इस हेतु बीकानेर से कालका वाया चंडीगढ़ नई रेलगाड़ी चलाई जाए।

बीकानेर से उदयपुर के लिए सीधा रेल संपर्क नहीं है इस हेतु जयपुर से उदयपुर के मध्य चलने वाली गाडी संख्या 12991/12992 को बीकानेर वाया चूरू, रतनगढ़ तक विस्तारित किया जाए।

Rail expansion will lead to the development of Bikaner Railway Division

Bikaner, @MwruSangram. Railway ZRUCC member Naresh Mittal, Bikaner District Industries Association President Dwarkaprasad Pachisia, DRUCC members Anantveer Jain, Virendra Kiradu and Dr. Prakash Ojha came to Bikaner to present the Yatri Seva Samiti Railway Board, Delhi Chairman PK Krishnadas for the convenience of the passengers of Bikaner division for rail related problems. Memorandum submitted for redressal, running of new trains and expansion.

It was told in the memorandum that by expanding the basic structures of Bikaner station, it should be made a world-class station on the lines of New Delhi and Jaipur.

Along with this, a recommendation should be made to run new express, superfast and Jan Shatabdi trains for remote areas for Bikaner and to set up one washing line in Bikaner East and two in Lalgarh.

Doubling of railway lines between Suratgarh to Bikaner and Bikaner to Rewari should be recommended.

Looking at the big business center of Bikaner, Vande Bharat train should be run from Bikaner to Delhi and Mumbai.

Keeping in view the facilities of industry and common man, intercity train should be started between Bikaner and Delhi.

A new train should be started from Bikaner via Ratangarh, Churu, Sikar, Jaipur, Korba.

Poorva Express running between Delhi to Howrah should be extended up to Bikaner.

The three-weekly train running from Bikaner to Haridwar should be extended up to Dehradun by changing its timings and running daily.

At present there is no direct rail link from Bikaner to Kalka, Chandigarh, therefore a new train should be started from Bikaner to Kalka via Chandigarh.

There is no direct rail link from Bikaner to Udaipur, therefore train number 12991/12992 running between Jaipur and Udaipur should be extended up to Bikaner via Churu, Ratangarh.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts