February 28, 2026 6:51 am

गुमान सिंह राजपुरोहित मिले अर्जुन राम मेघवाल से, कानून मंत्री बनाए जाने पर दिल्ली स्थित आवास पर दी शुभकामनाएं….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

गुमान सिंह राजपुरोहित मिले अर्जुन राम मेघवाल से, कानून मंत्री बनाए जाने पर दिल्ली स्थित आवास पर दी शुभकामनाएं….

बीकानेर, @MaruSangram। केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज हुए फेरबदल के बाद किरण रिजिजू की जगह बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। बड़ी संख्या में सांसद अर्जुनराम मेघवाल के दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

इसी दौरान बीकानेर से भाजपा के वरिष्ठ नेता गुमान सिंह राजपुरोहित भी सांसद मेघवाल को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

गुमान सिंह राजपुरोहित की पुत्रवधु सुशीला कंवर बीकानेर से महापौर है साथ ही राजपुरोहित अर्जुनराम मेघवाल के सबसे करीबी माने जाते है। गुमान सिंह राजपुरोहित ने सांसद अर्जुनराम मेघवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।

गुमान सिंह ने कहा की आज बहुत ही हर्ष का विषय है की हमारे लोकप्रिय सांसद पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्वास जताते हुए इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

जहां तक मेरी जानकारी है आजाद भारत में अब तक 3 ही दलित कानून मंत्री बने है। पहले बाबासाहेब डॉ आंबेडकर दूसरे रामविलास जी पासवान और तीसरे अर्जुन राम जी।

भाजपा हर वर्ग और हर तबके को साथ लेकर चलने वाला संगठन है। सांसद साहब पूर्व में आईएएस थे और गत 14 वर्षों से सांसद हैं तथा पिछले कई वर्षों से मंत्री हैं।

ऐसे में इनके प्रशासनिक और राजनैतिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा। कानून मंत्री के रूप में अर्जुनराम जी का यह कार्यकाल अब तक का सबसे स्वर्णिम कार्यकाल साबित होगा।

इस दौरान बीकानेर से भाजपा नेता महावीर चारण, छैलूसिंह शेखावत, सुमेर सिंह राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Guman Singh Rajpurohit met Arjun Ram Meghwal, congratulated him on being appointed Law Minister at his residence in Delhi.

Bikaner, @MaruSangram. Bikaner MP Arjun Ram Meghwal has been made Law Minister in place of Kiren Rijiju after the reshuffle in the Union Cabinet today. A large number of congratulatory people have gathered at the official residence of MP Arjun Ram Meghwal in Delhi.

Meanwhile, senior BJP leader Guman Singh Rajpurohit from Bikaner also came to wish MP Meghwal.

Guman Singh Rajpurohit’s daughter-in-law Sushila Kanwar is mayor from Bikaner as well as Rajpurohit Arjunram is considered closest to Meghwal. Guman Singh Rajpurohit congratulated MP Arjun Ram Meghwal by presenting a bouquet.

Guman Singh said that today it is a matter of great pleasure that the eminent Prime Minister of the country, Narendra Modi, has given such an important responsibility to our popular MP.

As far as I know, only 3 Dalits have become law ministers in independent India. First Babasaheb Dr. Ambedkar, second Ram Vilas ji Paswan and third Arjun Ram ji.

BJP is an organization that takes every class and every section together. The MP was formerly an IAS and has been an MP for the last 14 years and a minister for the last several years.

In such a situation, the whole country will get the benefit of his administrative and political experience. This tenure of Arjun Ram ji as Law Minister will prove to be the most golden tenure till date.

During this, BJP leaders from Bikaner including Mahavir Charan, Chhailusingh Shekhawat, Sumer Singh Rajpurohit, Kailash Vishnoi were present.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts