

चलती कार में 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, 4 युवकों को किया गिरफ्तार…..
नेशनल हाइवे की घटना
असम, @MaruSangram। कोकराझार जिले में 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने चलती कार में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात को हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी पर यात्रा के दौरान चार युवकों ने लड़की को एक कार में जबरन बैठाया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा, यह क्षेत्र दोतमा शहर के करीब है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तलाशी शुरू की, तो चारों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोकराझार की एक अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
दोतमा थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो) सहित भारतीय दंड संहिता की कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Gangrape of a 13-year-old minor girl in a moving car, 4 youths arrested…..
National Highway incident
Assam, @MaruSangram. A 13-year-old minor girl was allegedly gang-raped by four youths in a moving car in Kokrajhar district. Officials gave this information on Thursday.
According to a senior police officer, the incident took place on Tuesday night when four youths forced the girl into a car and sexually assaulted her while traveling on National Highway 31C.
The police officer claimed that all the four accused have been taken into custody. The area is close to Dotma town, he said. When the police started searching after getting the information, the four were arrested on Wednesday evening.
After being produced in a Kokrajhar court, the accused have been sent on three-day police remand.
A case has been registered at Dotma police station under the Protection of Children from Sexual Offenses Act, 2012 (POCSO) and various other sections of the Indian Penal Code.
Author: Jitu Kumar







