February 28, 2026 6:49 am

बड़ी खबर: 2000 के नोट बंद, 23 मई से बैंकों में जमा करवाए…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बड़ी खबर: 2000 के नोट बंद, 23 मई से बैंकों में जमा करवाए…..

नई दिल्ली, @MaruSangram। आरबीआई ने कहा है कि अब 2,000 रुपये के बैंक नोट बंद हो गए हैं। लेकिन अगर आपके पास हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं हैं।

ये लीगल टेंडर बने रहेंगे। आप इन नोटों को बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं।

आरबीआई ने शुक्रवार को रिलीज में बताया कि दो हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन से वापस ले लिया गया है।

2,000 रुपये का यह नोट नवंबर 2016 में लाया गया था। आप 23 मई से बैंकों में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं। एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये ही बदलवाए जा सकेंगे।

बैंकों में जाकर बदलवा सकते हैं

आरबीआई ने कहा है कि लोग 2 हजार रुपये के नोट अपने बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं। या फिर वे बैंक में जाकर इन नोटों को बदलवा भी सकते हैं। इन्हें बिना किसी प्रतिबंध के सामान्य तरीके से ही बैंकों में जमा कराया जा सकता है।

23 मई से बदलवा सकेंगे नोट

2,000 रुपये के नोटों को 23 मई, 2023 से बैंकों में जाकर आप बदलवा सकते हैं। हालांकि, परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आरबीआई ने कहा है कि एक बार में 20,000 रुपये ही जमा कराए जा सकते हैं।

Big news: 2000 notes banned, deposited in banks from May 23…..

New Delhi, @MaruSangram. RBI has said that now the bank notes of Rs 2,000 have been closed. But if you have, there is no need to panic.

These will continue to be legal tender. You can get these notes exchanged by going to the bank.

The RBI said in a release on Friday that Rs 2,000 note has been withdrawn from circulation.

This note of Rs 2,000 was introduced in November 2016. You can get these notes exchanged by going to banks from May 23. Only Rs 20,000 can be exchanged at a time.

Can be changed by going to banks

RBI has said that people can deposit Rs 2,000 notes in their bank accounts. Or they can also go to the bank to exchange these notes. These can be deposited in banks in the normal way without any restrictions.

Notes can be exchanged from May 23

From May 23, 2023, you can exchange Rs 2,000 notes by visiting banks. However, to ensure operational convenience, RBI has said that only Rs 20,000 can be deposited at a time.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts