
नहरबंदी व भीषणगर्मी में राहत देगी नि:शुल्क पानी टैंकर व्यवस्था गुरूवार से आमजन के लिए…..
पहले दो दिन पशु-पक्षियों के लिए कुंडियों व खेळियों में होगी सप्लाई
विपदा में की गई सहायता ही सच्ची समाजसेवा : डॉ. नीरज के.पवन
बीकानेर, @MaruSangram। नहरबंदी व भीषण गर्मी के चलते रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क पानी टैंकर की व्यवस्था का मंगलवार को शुभारम्भ किया गया।
ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नि:शुल्क पानी टैंकर व्यवस्था का शुभारम्भ समाजसेविका सूरजदेवी रांका, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन द्वारा किया गया।
पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि नि:शुल्क पानी टैंकर से फिलहाल दो दिन तक पशु-पक्षियों के लिए निर्धारित जल कुंडियों और गौमाता के जल पीने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत है वहां सार्वजनिक जल वितरण व्यवस्था करवाई जाएगी।
जल टैंकर व्यवस्था शुभारम्भ अवसर पर समाजसेवी गणेशमल बोथरा, जेठमल सेठिया, मोहनलाल कच्छावा, रामदयाल कच्छावा, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ भगवान सिंह मेड़तिया, देहात युवामोर्चा अध्यक्ष जसराज सिवर, राजेन्द्र शर्मा, ओम राजपुरोहित, जितेन्द्र राजवी, दिनेश सांखला, भगवती प्रसाद गौड़, तेजाराम राव, जितेंद्रसिंह भाटी, सिद्धार्थ असवाल, गोविंद वाल्मीकि, रतन जयपाल, राजेन्द्र व्यास, पंकज गहलोत, पानमल डागा, अजित सिंह चारण आदि उपस्थित रहे।
Free water tanker system will give relief in canal closure and scorching heat for common people from Thursday…..
For the first two days there will be supply for animals and birds in pools and sports
Help given in distress is true social service: Dr. Neeraj K. Pawan
Bikaner, @MaruSangram. Due to canal closure and scorching heat, the arrangement of free water tanker was started on Tuesday by Ramlal Surajdevi Ranka Charitable Trust and Poonamchand Jhanwari Devi Kachhawa Charitable Trust.
Trust’s Pawan Mahnot told that free water tanker system was inaugurated by social worker Surajdevi Ranka, Divisional Commissioner Dr. Neeraj K. Pawan.
Former UIT chairman Mahavir Ranka said that free water tanker will be used for two days for animals and birds to drink water from earmarked water troughs and cow’s water. After this, public water distribution system will be made in the areas where there is shortage of water.
Social worker Ganeshmal Bothra, Jethmal Sethia, Mohanlal Kachhawa, Ramdayal Kachhawa, former district president Akhilesh Pratap Singh, Dr. Bhagwan Singh Medatiya, Dehat Yuvamorcha president Jasraj Sivar, Rajendra Sharma, Om Rajpurohit, Jitendra Rajvi, Dinesh Sankhla, Bhagwati Prasad on the occasion of the inauguration of the water tanker system. Gaur, Tejaram Rao, Jitendra Singh Bhati, Siddharth Aswal, Govind Valmiki, Ratan Jaipal, Rajendra Vyas, Pankaj Gehlot, Panmal Daga, Ajit Singh Charan etc. were present.
Author: Sarjit Singh







