March 15, 2026 1:57 am

एक युवक की दो लड़कियों से शादी का अनोखा मामला सामने आया…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

राजस्थान के टोंक जिले में

एक युवक की दो लड़कियों से शादी का अनोखा मामला सामने आया…..

टोंक/राजस्थान, @MaruSangram। हरिओम मीणा नामक पढ़े-लिखे युवक का विवाह दो बहनों के साथ कुछ इस तरह से हुआ कि वह सब जगह चर्चा का विषय बन गया है.ख़ास बात यह कि इस विवाह के बाकायदा निमंत्रण पत्र छपे और बंटे भी. साथ ही हरिओम का पूरा परिवार, दोस्त और समाज के लोग इस अनूठे विवाह में शामिल भी हुए।

दरअसल, उनियारा उपखंड के मोरझाला की झोपड़ियां गांव का यह मामला है। यहां रहने वाले हरिओम ने बताया कि परिवार के लोग उसके विवाह के लिए किसी युवती को खोज रहे थे।

इसी दौरान निवाई उपखंड के सीदड़ा गांव निवासी बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता से रिश्ते की बात चल पड़ी।

इसके बाद युवक का परिवार जब सीदड़ा गया तो युवती कांता ने अपने दिल की बात रखते हुए कहा कि वह अपनी छोटी और मानसिक रूप से कमजोर बहन सुमन से बेहद स्नेह रखती है। वह उसी युवक से शादी करेगी जो उन दोनों बहनों से एक साथ विवाह रचाएगा।

Tonk district of Rajasthan

A unique case of a young man marrying two girls came to light.

Tonk / Rajasthan, @MaruSangram. The marriage of an educated youth named Hariom Meena with two sisters took place in such a way that it has become a topic of discussion everywhere. The special thing is that the invitation letters for this marriage were printed and distributed as well. Along with this, Hariom’s entire family, friends and people of the society also participated in this unique marriage.

Actually, this is the case of Morjhala’s huts village of Uniara subdivision. Hariom, who lives here, told that the family members were looking for a girl for his marriage.

Meanwhile, Babulal Meena, a resident of Sidda village of Niwai subdivision, had a relationship with Kanta, the elder daughter.

After this, when the young man’s family went to Sidra, the girl Kanta told her heart that she has great affection for her younger and mentally weak sister Suman. She will marry the same young man who will marry those two sisters together.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts