March 10, 2026 4:23 am

छुट्टी वाले दिन भी शहर में चला पीला पंजा, मौके पर सम्भागीय आयुक्त रहें मौजूद, देखें विडियो….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

छुट्टी वाले दिन भी शहर में चला पीला पंजा, मौके पर सम्भागीय आयुक्त रहें मौजूद, देखें विडियो….

संभागीय आयुक्त के नेतृत्व में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

बीकानेर, @MaruSangram। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के. निर्देशानुसार रविवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हुई।

इस दौरान रानी बाजार पुलिया से पट्टी पेड़ा, खान कॉलोनी की ओर बनी हुई विभिन्न दुकानों की आगे की चौकियां और अतिक्रमण हटाए गए।

संभागीय आयुक्त ने मौके पर रहकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लगभग पंद्रह करोड़ रुपए की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

इस दौरान नगर निगम नगर, विकास न्यास के अधिकारी तथा पुलिस विभाग का जाब्ता मौजूद रहा। खान कॉलोनी क्षेत्र से रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से बनाए गए 70 कमरे ध्वस्त किए गए।

संभागीय आयुक्त ने कहा कि किसी भी स्थिति में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से की जाएगी।

Yellow paw ran in the city even on holiday, Divisional Commissioner was present on the spot, see video….

Action taken to remove encroachment under the leadership of Divisional Commissioner

Bikaner, @MaruSangram. Divisional Commissioner Dr. Neeraj K Pawan K. As per instructions, action was taken to remove encroachments in different areas of the city on Sunday as well.

During this, the forward posts and encroachments of various shops built from Rani Bazar Pulia towards Patti Peda, Khan Colony were removed.

The Divisional Commissioner stayed on the spot and gave necessary directions to the officers. He informed that the land worth about Rs 15 crore was made encroachment free.

During this, officers of Municipal Corporation, Development Trust and police department were present. 70 illegally constructed rooms were demolished on the road leading from Khan Colony area to Rani Bazar industrial area.

The Divisional Commissioner said that encroachment will not be tolerated under any circumstances and action to remove encroachments will be taken regularly.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts