April 3, 2026 1:58 am

सभी माहेश्वरी संस्थाओं की हुई सामूहिक बैठक….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

सभी माहेश्वरी संस्थाओं की हुई सामूहिक बैठक….

बीकानेर, @MaruSangram। आज डागा चैक स्थित महेश भवन में स्थानीय बीकानेर की समस्त माहेश्वरी समाज की संस्थाओं की संयुक्त बैठक रखी गई। प्रेस-नोट जारी करते हुए श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल कार्यकारिणी के प्रचार मंत्री शिव राठी ने बताया कि आज की बैठक की अध्यक्षता श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने की।

मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने सर्वप्रथम आगन्तुक सभी संस्थाओं के पदेन सदस्यों एवं अन्य सदस्यों का अपने उद्बोधन द्वारा स्वागत किया।

अध्यक्ष राठी ने बैठक में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य माहेश्वरी समाज के वार्षिक उत्सव के रूप मे मनाये जाने वाले ‘‘उत्पत्ति दिवस-महेश नवमी’’ पर्व की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर उनकी रूपरेखा तैयार करने के लिए रखी गई है। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे।

आज की बैठक में मुख्य रूप से आगामी महेश नवमी पर्व पर आयोजित शोभा यात्रा के मार्ग तय, माहेश्वरी संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली सचेतन झांकियों तथा शोभा यात्रा में अधिकाधिक माहेश्वरी बन्धुओं की उपस्थिति पर चर्चा की गई तथा शोभा यात्रा के प्रचार-प्रसार हेतु अपनाये जाने वाले साधनों पर मंथन किया गया। राठी ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा महेश भवन से प्रारंभ होकर जस्सूसर गेट के बाहर स्थित माहेश्वरी सदन के पास स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर पर सम्पन्न होगी।

इस बैठक में सचेतन झांकियों व माखन भोग में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूप रेखा हेतु मुख्य प्रभारी मण्डल के सांस्कृतिक मंत्री श्रीरतन मोहता व सप्रभारी के रूप में सांस्कृतिक मंत्रीणी श्रीमती शशि कोठारी को पूर्ण कार्यभार सौंपा गया तथा आयोजित कार्यक्रमों सम्बन्धी प्रचार-प्रसार हेतु वर्तमान नियुक्त पार्षदों के विशेष सहयोग पर सहमति बनी।

मण्डल के उपमंत्री पवन कुमार राठी ने बैठक सम्बन्धी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक में महेश नवमी के एकदिवसीय कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा तैयार की गई।

इस दिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक विभिन्न प्रकार के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार रहेगी-
(1) प्रातः 8 बजे मण्डल कार्यालय में भगवान शिव-परिवार की पूजा-अर्चना एवं आरती।
(2) कलम-दवात तथा तराजू का पूजन मरूनायक मंदिर मोहता चौक में।
(3) प्रातः 10 बजे बिनाणी बगेची में भगवान शिवजी का अभिषेक।
(4) सायं ठीक 5 बजे सचेतन झांकियों सहित भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकलेगी जो महेश भवन, डागा चैक, बिन्नाणी चैक, तेलीवाड़ा, मोहता चैक, मूधड़ा चैक, दम्माणी चैक, गोपीनाथ भवन, बी.के. स्कूल, जस्सूसर गेट होते हुए श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर माहेश्वरी सदन के पास पहुंचेगी।
(5) रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक पूगल रोड़ स्थित माखण भोग में माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर के तत्वाधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा इस अवसर पर सामूहिक महाप्रसाद का भी आयोजन रहेगा।

मण्डल के सचिव सुशील करनाणी ने बताया कि आज की बैठक में मण्डल के सदस्य अशोक बागड़ी ने माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय ध्वज हेतु अपनी ओर से तैयार की गई रूप रेखा को बैनर के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाई, जिससे वहां उपस्थित सदस्यों ने विशेष सहयोग बताया।

मण्डल कोषाध्यक्ष जगदीश कोठारी के अनुसार आज की बैठक में जहां एक ओर श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल की कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे वहीं अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष – सचिव के साथ-साथ अन्य गणमान्य माहेश्वरी बन्धु उपस्थित थे, जिसमें मुख्य रूप से ओमप्रकाश करनाणी, मंजू दम्माणी, निशा झंवर, चन्द्रकला कोठारी, अमित दम्माणी, श्याम राठी, दीपक बिन्नाणी, मनोज राठी, पवन डागा, मनीष राठी, बलदेव बिन्नाणी, कालू राठी, विमल चांडक, याज्ञवल्क्य दम्माणी, राजेश झंवर, साहिल राठी, केशव चाण्डक, घनश्याम कल्याणी, कविता दम्माणी, कामिनी कल्याणी, किशन चाण्डक, राजेश बिन्नाणी, राम कुमार राठी, नारायण डागा, श्याम सुन्दर चाण्डक, मन्नू राठी, लक्ष्मीनारायण बिहाणी आदि अनेक सदस्य भी उपस्थित थे।

Collective meeting of all Maheshwari organizations.

Bikaner, @MaruSangram. Today, a joint meeting of all Maheshwari Samaj organizations of local Bikaner was held at Mahesh Bhawan located at Daga Chowk. Releasing the press-note, Shri Krishna Maheshwari Mandal’s Publicity Minister Shiv Rathi told that today’s meeting was presided over by Shri Krishna Maheshwari Mandal President Satyanarayan Rathi.

Mandal President Satyanarayan Rathi first welcomed the ex-officio members and other members of all the visiting organizations with his speech.

Giving information to the people present in the meeting, President Rathi said that the main objective of today’s meeting was to consider the important points related to the arrangements and programs of the “Origin Day-Mahesh Navami” festival celebrated as the annual festival of Maheshwari Samaj- Discussions have been held to prepare their outline. All the members present in this meeting kept their views.

In today’s meeting, the route of the Shobha Yatra organized on the upcoming Mahesh Navami festival, conscious tableaux given by Maheshwari institutions and the presence of more and more Maheshwari brothers in the Shobha Yatra were discussed and the measures to be adopted for the promotion of the Shobha Yatra. Brainstormed on available resources. Rathi told that this time the Shobha Yatra will start from Mahesh Bhawan and end at Laxminath temple complex located near Maheshwari Sadan, outside Jasusar Gate.

In this meeting, cultural minister Mr. Ratan Mohta and in-charge of cultural programs Shriratan Mohta and in-charge for the design of cultural programs to be organized in conscious tableaus and Makhan Bhog were handed over full charge and for publicity related to the programs organized. An agreement was reached on the special cooperation of the appointed councillors.

Giving detailed information about the meeting, Mandal’s Deputy Minister Pawan Kumar Rathi said that in today’s meeting, the entire outline of the one-day program of Mahesh Navami was prepared.

The list of different types of programs to be organized on this day from 8 am to 10 pm will be as follows-
(1) Worship-worship and aarti of Lord Shiva-family in Mandal office at 8 am.
(2) Poojan of Kalam-Dawat and scales in Marunayak Temple Mohta Chowk.
(3) Abhishek of Lord Shiva at Binani Bagchi at 10 am.
(4) At exactly 5 o’clock in the evening a grand and huge procession will be taken out with conscious tableaux which will pass through Mahesh Bhawan, Daga Chowk, Binnani Chowk, Teliwada, Mohta Chowk, Mudhada Chowk, Dammani Chowk, Gopinath Bhawan, B.K. The school will reach Sri Laxminath Temple near Maheshwari Sadan via Jassusar Gate.
(5) A colorful cultural program will be organized under the auspices of Maheshwari Mahila Samiti Bikaner at Makhan Bhog located on Pugal Road from 8 pm to 10 pm and mass Mahaprasad will also be organized on this occasion.

Mandal secretary Sushil Karnani said that in today’s meeting, Mandal member Ashok Bagdi provided information about the outline prepared by him for the national flag of Maheshwari Samaj through a banner, due to which the members present there expressed special cooperation.

According to Mandal Treasurer Jagdish Kothari, in today’s meeting, where all the members of the executive committee of Shri Krishna Maheshwari Mandal were present, on the other hand, along with the President-Secretary of other organizations, other respected Maheshwari brothers were present, mainly Omprakash Karnani, Manju Dammani. , Nisha Jhanwar, Chandrakala Kothari, Amit Dammani, Shyam Rathi, Deepak Binnani, Manoj Rathi, Pawan Daga, Manish Rathi, Baldev Binnani, Kalu Rathi, Vimal Chandak, Yagyavalkya Dammani, Rajesh Jhanwar, Sahil Rathi, Keshav Chandak, Ghanshyam Kalyani Many members like Dammani, Kamini Kalyani, Kishan Chandak, Rajesh Binnani, Ram Kumar Rathi, Narayan Daga, Shyam Sundar Chandak, Mannu Rathi, Laxminarayan Bihani etc. were also present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts