February 27, 2026 8:13 pm

स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए 63 स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे अर्हम्, 21 जून को वितरित होंगे पुरस्कार….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए 63 स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे अर्हम्, 21 जून को वितरित होंगे पुरस्कार….

5 लाख की स्कॉलरशिप, एलइडी टीवी सहित मिलेंगे ढेरों उपहार

बीकानेर, @MaruSangram। शिक्षा को बढ़ावा मिले तथा किसी भी विद्यार्थी को शिक्षा प्राप्त करने में कोई बाधा नहीं आए ऐसे प्रयास हम सबको करने चाहिए। इसी उद्देश्य से रविवार को नोखा रोड स्थित अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में विद्यार्थियों को 5 लाख तक की स्कॉलरशिप प्रदान करने हेतु स्कॉलर टेस्ट सम्पन्न हुआ।

संस्था सचिव सुरेन्द्र कुमार डागा ने बताया कि अर्हम् इंग्लिश एकेडमी के 25वें वर्ष में प्रवेश के साथ ही 14 माह तक 25 आयोजन कर विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसर हो रही है।

उक्त कार्यक्रम के तहत बीकानेर की 63 स्कूलों के कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों ने स्कॉलरशिप टेस्ट परीक्षा दी। अब 21 जून को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

एमडी रमा डागा ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान की 100 प्रश्नों की प्रश्नपत्रिका के माध्यम से टेस्ट दिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 32 इंच एलईडी टीवी, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर ज्यूसर मिक्सर एवं तृतीय स्थान वाले स्मार्ट वॉच तथा 95 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 40 प्रतिशत स्कॉलरशिप, 90 से 95 प्राप्त करने वाले को 35 प्रतिशत स्कॉलरशिप, 80 से 90 वाले को 20 प्रतिशत स्कॉलरशिप, 60 पर्सेंट से 80 प्रतिशत वाले को 10 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ सर्टिफिकेट मेडल एवं गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे।

गौरतलब है कि अर्हम् वर्ष का आगाज विगत 27 जनवरी को धर्माचार्यों के मंगल संदेश के साथ हुआ, जिसके बाद प्रतिभा सम्मान, पर्यावरण संदेश, 751 दीपक से अर्हम् वर्ष रोशन किया गया। इससे पूर्व 4 अप्रैल को कवि सम्मेलन तथा 5 अप्रैल को पूर्व छात्र मिलन यूनिसन 2023 और 7 मई को स्कॉलर टेस्ट सम्पन्न किया गया।

Students of 63 schools reached Arham for scholarship test, prizes will be distributed on June 21.

Scholarship of 5 lakhs, lots of gifts including LED TV

Bikaner, @MaruSangram. We all should make such efforts that education is encouraged and no student faces any obstacle in getting education. For this purpose, a scholar test was conducted on Sunday at Arham English Academy, Nokha Road, to provide scholarship up to 5 lakhs to the students.

Organization Secretary Surendra Kumar Daga told that with the entry of Arham English Academy in its 25th year, it is moving towards world record by organizing 25 events in 14 months.

Under the said programme, students of classes 3 to 10 from 63 schools of Bikaner appeared for the scholarship test. Now the prize distribution will be done on 21st June.

MD Rama Daga told that the test was given through a question paper of 100 questions in Hindi, English, Mathematics and General Knowledge. 32 inch LED TV for the first position, juicer mixer and smart watch for the second position and 40 percent scholarship for the student scoring 95 to 100 percent, 35 percent scholarship for the student scoring 90 to 95, Those with 80 to 90 will be given 20 percent scholarship, those with 60 percent to 80 percent will be given 10 percent scholarship along with certificate medals and gifts.

Significantly, Arham Varsh started on January 27 with auspicious messages from religious leaders, after which Pratibha Samman, environment message, Arham Varsh was illuminated with 751 lamps. Earlier, Kavi Sammelan was held on 4th April, Alumni Meet Unison 2023 on 5th April and Scholar Test was conducted on 7th May.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts