April 5, 2026 6:51 am

हज 2023 के चयनित हाजियों का पहला ट्रेनिंग कैम्प 04 मई को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट में आयोजित होगा…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

हज 2023 के चयनित हाजियों का पहला ट्रेनिंग कैम्प 04 मई को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट में आयोजित होगा…..

बीकानेर, @MaruSangram। जिला हज कमेटी प्रवक्ता एन डी कादरी ने बताया कि हज कमेटी कार्यालय में जिला हज कमेटी एवं हज वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त मीटिंग नौगजा पीर दरगाह में आयोजित की गई को संबोधित करते हुए प्रदेश हज कमेटी सदस्य जावेद पडिहार ने कहा पहला ट्रेनिंग कैम्प चार मई को हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जायेगा जिसमें जिसमें सेंट्रल हज कमेटी से ट्रेनिंग किये हज ट्रेनर जिले के हाजियों को हज के दौरान होने संबंधित जानकारी देंगे । हज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पंवार ने बताया कि जिले के सभी चयनित हाजियों को संबंधित सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी।

इस संबंध में सैयद बुल्लेशाह, मोहम्मद इक़बाल चौहान, मोहम्मद इस्माइल गोरी, सैयद अख्तर अली की एक कमेटी गठित की गई है। जो जिले के सभी हाजियों को ट्रेनिंग कैम्प में उपस्थित होने की जानकारी देंगे।

हज कमेटी संयोजक अकबर अली खादी ने बताया कि हमने जिस प्रकार फार्म भरने, अग्रिम किस्त सहित पहली किस्त भरवाने में मदद की है उसी तरह एसबीआई शाखा बीछवाल से हाजियों को करेंसी चेंज करवानें में सहयोग करेंगे ।

सचिव यासीन खां लोदी ने संचालन करते हुए कहां कि जल्द ही दुसरी व अंतिम किस्त के लिए धोषणा होने व किस्त के चालान फार्म निकाल कर जमा करवाने का कार्य करना होगा।

हज कमेटी प्रवक्ता एन डी कादरी बताया कि सह संयोजक जमील मुगल, सह संयोजक अनवर अजमेरी, अंसार अली कोहरी, अजीज अहमद, हाजी नवाब अली कायमखानी, एडवोकेट याकिर खान पूगल, हाकम अली भाटी, एडवोकेट शमशाद अली एन डी कादरी, अब्दुल रहमान सिंधी, महबूब कोहरी, मोहम्मद अली भाटी, मोहम्मद हारून रोनी आदि ने भी संबोधित किया।

The first training camp for selected Hajis of Haj 2023 will be organized on May 04 at Hasnain Charitable Trust.

Bikaner, @MaruSangram. District Haj Committee Spokesman ND Qadri said that while addressing the joint meeting of District Haj Committee and Haj Welfare Society at Naugaja Pir Dargah in the Haj Committee office, State Haj Committee member Javed Padihar said that the first training camp will be held on May 4 in Hasnain. A program will be organized in the Charitable Trust from 10 am to 2 pm, in which the Haj trainers trained by the Central Haj Committee will give information related to the Haj to the Hajis of the district. President of Haj Welfare Society Mohammad Hussain Panwar said that all the selected Hajis of the district will be provided with related material free of cost.

In this regard, a committee of Syed Bulleshah, Mohammad Iqbal Chauhan, Mohammad Ismail Ghori, Syed Akhtar Ali has been constituted. Who will inform all the Hajis of the district to attend the training camp.

Haj Committee Convener Akbar Ali Khadi said that the way we have helped in filling the form, filling the first installment along with the advance installment, in the same way we will cooperate in getting the Hajis currency changed from SBI branch Beechwal.

Secretary Yasin Khan Lodi said while conducting the work that soon the announcement for the second and last installment will have to be done and the challan forms of the installment will be taken out and submitted.

Haj Committee Spokesperson ND Qadri said that co-convenor Jameel Mughal, co-convenor Anwar Ajmeri, Ansar Ali Kohri, Aziz Ahmed, Haji Nawab Ali Kayamkhani, Advocate Yakir Khan Pugal, Hakam Ali Bhati, Advocate Shamshad Ali ND Qadri, Abdul Rahman Sindhi, Mehboob Kohri, Mohammad Ali Bhati, Mohammad Haroon Roni etc. also addressed.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts