February 28, 2026 10:17 am

पायलट मामले में जल्दबाजी में एक्शन नहीं लेने के संकेत: राजस्थान सह-प्रभारी धवन बोलीं- हम तलवार चलाकर सीधे गर्दन नहीं काटते, सबको सुनते हैं…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

पायलट मामले में जल्दबाजी में एक्शन नहीं लेने के संकेत: राजस्थान सह-प्रभारी धवन बोलीं- हम तलवार चलाकर सीधे गर्दन नहीं काटते, सबको सुनते हैं…..

जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान में कांग्रेस की नई सह प्रभारी सचिव अमृता धवन ने सचिन पायलट मामले में एक्शन को लेकर जल्दबाजी नहीं करने के संकेत दिए हैं। धवन ने कहा- हम बोलने पर दूसरी पार्टियों की तरह सीधे तलवार चलाकर गर्दन नहीं काटते। सबको सुनते हैं। अमृता गुरुवार को जयपुर पहुंचीं। यहां खासाकोठी ​होटल में मीडिया से बातचीत कर रही थीं।

सचिन पायलट के मुद्दे पर अमृता धवन ने कहा- किसी के मन में पीड़ा है तो वह कह सकता है। अपनी बात रख सकता है। हमें पार्टी ने कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हैंड्स बनाकर भेजा है। पार्टी प्लेटफार्म पर आप जितना चाहें, उतना कह सकते हैं। मौका सबको दिया जाता है। सबको सुना जाएगा। हमारी पार्टी बीजेपी और दूसरी पार्टियों की तरह नहीं है कि बोले तो सीधे तलवार से गर्दन ही कटेगी। ऐसा हम नहीं करेंगे। हम सबको सुनेंगे।

मतभेद तो परिवार में भी होते हैं
धवन ने कहा- पार्टी में मतभेद और डिफरेंस ऑफ ओपिनियन होते हैं। मतभेद घर में भी होते हैं। परिवार में भी तो बच्चों के विचार कई बार मां-बाप से अलग हो सकते हैं। पार्टी भी परिवार की तरह है। ओपिनियन अलग हो सकते हैं, लेकिन मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी एक परिवार है।

अमृता धवन गुरुवार को जयपुर पहुंचीं। उन्होंने पायलट व सीएम के मसले पर भी बातचीत की।

अमृता धवन गुरुवार को जयपुर पहुंचीं। उन्होंने पायलट व सीएम के मसले पर भी बातचीत की।

आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक्सपोज हो चुकी

धवन ने कहा- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोगों को भ्रमित किया है। उनका पर्दा उतर चुका है। झूठे आरोप लगाकर सरकार में आए। पिछले आठ साल में एक आरोप साबित नहीं कर पाए। आज दिल्ली में 8 साल हो गए। एक भी करप्शन के मामले का सबूत सामने नहीं ला पाए। चुनाव जीतने के लिए किसी को कुछ भी आरोप लगाते रहे हैं। दिल्ली में नूरा कुश्ती चल रही है।

आम आदमी पार्टी का मॉडल टिकाऊ नहीं
दिल्ली में जिस तरह से शराब घोटाला सामने आया, शराब नीति के नाम पर लोगों ने देखा है। दिल्ली की सरकार एक्सपोज हो चुकी है। अब उनके पास वह आधार नहीं बचा है कि वह दूसरे प्रदेश में जाकर चुनाव जीत सके।

दिल्ली में इन्होंने सब्सिडी बंद कर दी। जब आपने दिल्ली में सब्सिडी बंद कर दी तो दूसरे प्रदेशों में सब्सिडी क्या देंगे? उनका मॉडल टिकाऊ मॉडल नहीं है। वह छोटे समय के लिए चुनावी फायदे का मॉडल है।

कांग्रेस की सह प्रभारी अमृता धवन व वीरेंद्र सिंह राठौड़ का कार्यकर्ताओं ने जयपुर खासाकोठी पहुंचने पर स्वागत किया।

कांग्रेस की सह प्रभारी अमृता धवन व वीरेंद्र सिंह राठौड़ का कार्यकर्ताओं ने जयपुर खासाकोठी पहुंचने पर स्वागत किया।

हमें नजरिया बदलना होगा

यूपी की तरह राजस्थान में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के सवाल पर धवन ने कहा- राजस्थान में हम अपना संघर्ष करेंगे। यूपी में प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर इसे साकार भी किया। बहुत सारी हमारी बहनें चुनाव लड़ी हैं। राजस्थान अपने आप में वाइब्रेंट स्टेट है।हमारी बहुत सारी महिला साथी हैं, जो काफी समय से काम कर रही हैं।

महिला विधायक भी हैं। महिलाएं जिताऊं नहीं होतीं, यह सोच अब बदलनी होगी।
कांग्रेस को हराने के लिए BJP के 8 प्लान:डॉक्टर्स-इंजीनियर्स को पार्टी से जोड़ेंगे; दूसरे क्षेत्रों में जाएंगी 1 हजार महिलाएं

पिछले चुनाव में कांग्रेस से महज 0.5 प्रतिशत वोट मार्जिन से पिछड़कर सत्ता से बाहर हुई भाजपा ने इस बार चुनाव जीतने के लिए फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। भाजपा वोटर कनेक्ट की पॉलिसी पर काम कर रही है।

चुनाव तक राजस्थान में भाजपा की ओर से वोटर कनेक्ट के लिए अलग-अलग अभियान चलाए जाएंगे।

डॉक्टर-इंजीनियर और सीए जैसे प्रोफेशनल्स को पार्टी से जोड़ा जाएगा तो पहली बार महिला वोटर्स से कनेक्ट के लिए 1 हजार महिलाओं को दूसरे क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

Signs of not taking hasty action in pilot case: Rajasthan co-incharge Dhawan said – We don’t cut the neck directly by using sword, we listen to everyone…..

Jaipur, @MaruSangram. Amrita Dhawan, the new co-in-charge secretary of the Congress in Rajasthan, has indicated not to be in a hurry regarding the action in the Sachin Pilot case. Dhawan said- On speaking, we do not cut the neck like other parties by using a straight sword. Everyone listens. Amrita reached Jaipur on Thursday. Here Khasakothi was talking to the media at the hotel.

On the issue of Sachin Pilot, Amrita Dhawan said – If someone has pain in his mind then he can say. Can keep his word. We have been sent by the party with folded hands to strengthen the Congress. You can say as much as you want on the party platform. Everyone is given a chance. Everyone will be heard. Our party is not like BJP and other parties that if they speak, the neck will be cut with a straight sword. We will not do this. We will listen to everyone.

There are differences even in the family.
Dhawan said- There are differences and difference of opinion in the party. Differences happen even at home. Even in the family, the views of the children may sometimes be different from those of the parents. Party is also like family. Opinions may differ, but will fight the elections together. Congress party is a family.

Amrita Dhawan reached Jaipur on Thursday. He also discussed the issue of Pilot and CM.

Amrita Dhawan reached Jaipur on Thursday. He also discussed the issue of Pilot and CM.

Aam Aadmi Party has been exposed in Delhi

Dhawan said- Aam Aadmi Party has confused the people in Delhi. His veil has come down. Came to the government by making false allegations. Could not prove a single charge in the last eight years. Today it has been 8 years in Delhi. Couldn’t bring the evidence of even a single corruption case to the fore. Have been accusing anyone of anything to win the election. Noora wrestling is going on in Delhi.

Aam Aadmi Party’s model is not sustainable
People have seen the way liquor scam came to light in Delhi in the name of liquor policy. The government of Delhi has been exposed. Now he does not have that base left that he can go to another state and win the election.

They stopped subsidy in Delhi. When you have stopped subsidy in Delhi, what subsidy will you give in other states? Their model is not a sustainable model. He is a model of short term electoral gains.

Congress co-incharge Amrita Dhawan and Virendra Singh Rathore were welcomed by the workers on reaching Jaipur Khasakothi.

Congress co-incharge Amrita Dhawan and Virendra Singh Rathore were welcomed by the workers on reaching Jaipur Khasakothi.

we need to change our perspective

On the question of giving 40 percent tickets to women in Rajasthan like UP, Dhawan said – We will do our struggle in Rajasthan. In UP, Priyanka Gandhi also made this a reality by giving the slogan ‘Ladki hoon ladh sakti hoon’. Many of our sisters have contested elections. Rajasthan is a vibrant state in itself. We have many women colleagues, who have been working for a long time.

There are also women legislators. Women do not win, this thinking has to be changed now.
8 plans of BJP to defeat Congress: Will connect doctors-engineers to the party; 1000 women will go to other areas

The BJP, which was voted out of power in the last election by a mere 0.5 percent vote margin from the Congress, has prepared a full proof plan to win the elections this time. BJP is working on the policy of voter connect.

Till the elections, different campaigns will be run by the BJP in Rajasthan for voter connect.

Professionals like doctors-engineers and CAs will be associated with the party, then for the first time 1000 women will be sent to other areas to connect with women voters.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts