June 10, 2025 1:39 am

29 अप्रेल को गुसांईसर बड़ा पहुंचेंगे सीएम गहलोत, राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का करेंगे लोकार्पण….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

29 अप्रेल को गुसांईसर बड़ा पहुंचेंगे सीएम गहलोत, राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का करेंगे लोकार्पण….

बीकानेर, @MaruSangram। नारी शक्ति की सशक्त मिसाल स्व. प्रभाताई ओझा की स्मृति में श्रीडूंगरगढ़ के गुसांईसर बड़ा में राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण 29 अप्रेल को किया जाएगा।  

प्रभाताई ओझा स्मृति सेवा संस्था नागपुर के अध्यक्ष रामकिशन ओझा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 29 अप्रैल 2023 को प्रात: 10 बजे नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष ओझा ने बताया कि लोकार्पण समारोह में चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविन्द मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, गुजरात कांग्रेस के प्रभारी एवं केकड़ी विधायक रघु शर्मा, नवलगढ़ विधायक राजकमार शर्मा, बाला साहेब थोर्राट उप नेता प्रतिपक्ष विधानसभा महाराष्ट्र, अमित चावड़ा नेता प्रतिपक्ष विधानसभा गुजरात, गुजरात पीसीसी चीफ- जगदीश ठाकोर, राजस्थान पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक बाला बच्चन, श्रम मंत्री राजस्थान सुखराम बिश्नोई, सहप्रभारी गुजरात कांग्रेस वीरेन्द्र सिंह राठौड़, सहप्रभारी राजस्थान- अमृता धवन, गुजरात सहप्रभारी उषा नायडू, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक- सुशील ओझा, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, गुसांईसर सरपंच सत्यनारायण सारस्वत सहित अनेक शख्सियत आमंत्रित हैं।

करोड़ों की लागत, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ : रामकिशन ओझा
लगभग दो बीघा जमीन पर बने इस अस्पताल का भूमि पूजन विगत 14 अगस्त 2021 को हुआ था।

प्रभाताई ओझा स्मृति सेवा संस्था नागपुर के अध्यक्ष रामकिशन ओझा ने बताया कि गुसांईसर स्व. प्रभाताई ओझा का जन्मस्थान है और उनकी मंशा थी कि इस गांव में उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त अस्पताल का निर्माण हो और क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए बाहर न भटकना पड़े। प्रभाताई के पुत्र रामकिशन ओझा उनकी इस मंशा को पूरा करने में जुटे और अब 29 अप्रेल को अस्पताल का लोकार्पण होने जा रहा है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी ओझा द्वारा पीबीएम अस्पताल में श्वसन रोग विभाग के बीबीएस आईसीयू वार्ड को एक वर्ष के लिए गोद लेना, अस्पतालों में संसाधन डोनेट करना तथा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर चिकित्सा क्षेत्र में बेहतरीन सेवा कार्य किए गए हैं। ट्रस्ट महाराष्ट्र में भी शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा संबंधी कार्य लंबे समय से  कर रहा है।

ओझा ने बताया कि करोड़ों की लागत से बने इस अस्पताल से क्षेत्र के करीब 30-35 हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

CM Gehlot will reach Gusaisar Bada on April 29, will inaugurate Government Prabha Ojha Primary Health Center….

Bikaner, @MaruSangram. Strong example of women power. In memory of Prabhatai Ojha, Government Prabha Ojha Primary Health Center will be inaugurated on April 29 at Gusaisar Bada in Sridungargarh.

President of Prabhatai Ojha Smriti Seva Sanstha, Nagpur, Ramkishan Ojha said that Chief Minister Ashok Gehlot will inaugurate the newly constructed health center on April 29, 2023 at 10 am.

Trust President Ojha told that in the inauguration ceremony, Medical Minister Parsadilal Meena, Education Minister Dr. BD Kalla, Disaster Management and Relief Minister Govind Meghwal, Energy Minister Bhanwar Singh Bhati, Gujarat Congress in-charge and Crab MLA Raghu Sharma, Nawalgarh MLA Rajkamar Sharma , Bala Saheb Thorrat Deputy Leader of Opposition Assembly Maharashtra, Amit Chavda Leader of Opposition Assembly Gujarat, Gujarat PCC Chief- Jagdish Thakor, Rajasthan PCC Chief Govind Dotasara, Former Home Minister and MLA of Madhya Pradesh Bala Bachchan, Labor Minister Rajasthan Sukhram Bishnoi, Co-incharge Gujarat Congress Virendra Singh Rathore, Co-in-charge Rajasthan- Amrita Dhawan, Gujarat co-in-charge Usha Naidu, National Convenor of Vipra Foundation- Sushil Ojha, comedian Surendra Sharma, Sridungargarh MLA Girdhari Mahiya, former MLA Mangalaram Godara, Gusaisar Sarpanch Satyanarayan Saraswat and many other personalities are invited.

Cost of crores, thousands of people will get benefit: Ramkishan Ojha
The Bhoomi Pujan of this hospital, built on about two bighas of land, was done on August 14, 2021.

President of Prabhatai Ojha Smriti Seva Sanstha, Nagpur, Ramkishan Ojha told that Gusaisar Late. Prabhatai is the birthplace of Ojha and his intention was to build a hospital with high-end facilities in this village so that the people of the area do not have to wander outside for treatment. Prabhatai’s son Ramkishan Ojha started fulfilling his wish and now the hospital is going to be inaugurated on 29th April.

It is worth mentioning that in the past too, Ojha has done excellent service in the medical field by adopting the BBS ICU ward of the Department of Respiratory Diseases in PBM Hospital for one year, donating resources in hospitals and organizing blood donation camps from time to time. The trust has been doing education, medical and social service work for a long time in Maharashtra as well.

Ojha told that about 30-35 thousand people of the area will get the benefit of health services from this hospital built at a cost of crores.

Recent Posts