

राजस्थानी भाषा को प्रदेश की राजभाषा बनाने के लिए गहलोत सरकार गंभीर:ओएसडी शर्मा
बीकानेर, @MaruSangram। दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर पहुंचे राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा का सर्किट हाउस में राजस्थानी मोट्यार परिषद, बीकानेर टीम ने जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
श्री शर्मा को राजस्थानी मोट्यार परिषद के सदस्यों ने बताया कि राजस्थानी भाषा को प्रदेश की राजभाषा बनाने के लिए मोट्यार परिषद की टीम आपसे लगातार संपर्क में हैं। इस टीम के प्रयासों से वर्तमान के 200 में से 160 पक्ष एवं विपक्ष के विधायक एवं मंत्री मुख्यमंत्री श्री गहलोत को राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाने के लिए पत्र लिख चुके हैं।
अब राजस्थान सरकार किसका इंतजार कर रही है? राजस्थानी मोट्यार परिषद ने लोकेश शर्मा से राजस्थानी भाषा को राज्य सरकार द्वारा राजभाषा बनाने के लिए क्या किया जा रहा है? इसकी रिपोर्ट मांगी, जवाब में श्री शर्मा ने बताया कि सीएमओ में लगातार राजस्थानी भाषा को लेकर कार्य किया जा रहा है और जल्दी आप को सकारात्मक खबर मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री गहलोत जी के प्रयासों से ही राजस्थान विधानसभा में 25, अगस्त 2003 को सर्व सहमति से संकल्प- प्रस्ताव पारित हुआ था, किन्तु आज तक केन्द्र सरकार ने राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता प्रदान नहीं की है।
राजस्थान-वासियों को नौकरियों में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए राजस्थान में अन्य राज्यों की तरह अपनी मातृभाषा को राजभाषा एवं शिक्षा में शामिल करना बड़े गर्व की बात होगी।
शर्मा ने कहा कि अपनी मातृभाषा में बोलना बड़े गर्व की बात है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी मातृभाषा के लिए बेहद गंभीर हैं।
राजस्थानी मोट्यार परिषद के प्रतिनिधि मंडल में एडवोकेट राजेश कड़वासरा, एडवोकेट हिमांशु टाक, प्रशान्त जैन, रामावतार उपाध्याय, मुकेश रामावत, सरजीत सिंह, योगेश व्यास, कमलकिशोर मारू, मुकेश सिंढ़ायच, भगवानाराम, राजुनाथ, बाबूलाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहें।
Gehlot government serious about making Rajasthani language the official language of the state: OSD Sharma
Bikaner, @MaruSangram. Lokesh Sharma, OSD to Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot, who arrived on a two-day Bikaner tour, was warmly welcomed and felicitated by Rajasthani Motyar Parishad, Bikaner team at Circuit House.
The members of Rajasthani Motyar Parishad told Shri Sharma that the team of Motyar Parishad is in constant contact with you to make Rajasthani language the official language of the state. Due to the efforts of this team, 160 out of 200 present MLAs and Ministers of the party and opposition have written letters to Chief Minister Mr. Gehlot to make Rajasthani language the official language.
Now what is the Rajasthan government waiting for? Rajasthani Motyar Parishad asked Lokesh Sharma what is being done to make Rajasthani language the official language of the state government? Asked for its report, in response Mr. Sharma told that work is being done continuously in CMO regarding Rajasthani language and soon you will get positive news.
Due to the efforts of Chief Minister Mr. Gehlot, a resolution was unanimously passed in the Rajasthan Legislative Assembly on August 25, 2003, but till date the Central Government has not given constitutional recognition to Rajasthani language.
It would be a matter of great pride to include Rajasthan’s mother tongue in the official language and education like other states, so that the people of Rajasthan get maximum representation in jobs.
Sharma said that it is a matter of great pride to speak in our mother tongue. Chief Minister Ashok Gehlot is very serious about his mother tongue.
Other members including Advocate Rajesh Kadwasara, Advocate Himanshu Tak, Prashant Jain, Ramavatar Upadhyay, Mukesh Ramavat, Sarjit Singh, Yogesh Vyas, Kamalkishore Maru, Mukesh Sindhayach, Bhagwanaram, Rajunath, Babulal were included in the delegation of Rajasthani Motyar Parishad.
Author: Sarjit Singh







