

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….
बीकानेर/राशिफल, @Marusangram। आज का राशिफल/ दिनांक : 21 अप्रैल 2023
मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही दिनचार्य को व्यवस्थित बनाकर लाभ पाने के लिये कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। लाभ होता नजर आएगा परन्तु अगले ही पल आशा निराशा में बदल जाएगी। फिर भी चिंता न करें संध्या तक आर्थिक विषयों को लेकर संतोषजनक स्थिति बनेगी। किसी ना किसी के माध्यम से धन लाभ होकर ही रहेगा। पैतृक कार्यों में आज ढील देना ही बेहतर रहेगा अन्यथा नया झंझट मोल लेंगे। सरकारी कार्य अथवा सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो थोड़ी अधिक मेहनत करें शीघ्र ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन अनर्गल प्रवृतियों में भटकेगा, संभालें।
वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी उतार चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरंभ से मध्यान तक परिस्थितियां हर प्रकार से अवरोध डालने वाली रहेंगी लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी। सेहत में धीरे धीरे सुधार आने पर अधूरे कार्यो को पूरा करने पर ध्यान रहेगा। कार्य गति आज धीमी ही रहेगी जिससे परिश्रम लाभ भी विलम्ब से अन्यथा कल ही मिल सकेगा। स्वभाव में हठ रहेगा अनुभवियों की सही बाते भी गलत सिद्ध करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति आज डांवाडोल ही रहेगी आवश्यकता के समय धन की कमी के कारण चिंता होगी। संध्या बाद थकान रहने पर भी दिन की तुलना में बेहतर अनुभव करेंगे।
मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन भी धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर पुरानी कमिया उजागर होने पर उथलपुथल होने की संभावना है। आज आप जो सोचेंगे प्रतिक्रिया उसके विपरीत ही मिलेगी चाहे वह आपसी व्यवहार में हो अथवा व्यावसायिक कार्यो में लाभ की तुलना में हानि दुगनी होगी। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार की योजना आज टालना ही बेहतर रहेगा। टूट फुट या अन्य किसी कारण से हानि भी हो सकती है। यात्रा प्रवास आज ना करें संध्या बाद से स्थिति सुधरने लगेगी। घर का वातावरण भी असामान्य रहेगा।
कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको किसी न किसी रूप में सम्मान दिलाएगा लेकिन आपकी मानसिकता थोड़ी बदली रहेगी सम्मान या धन जितना मिलेगा उतनी ही और पाने की भूख बढ़ती जाएगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहेगा आवश्यकता अनुसार धन आसानी से मिल जाएगा लेकिन संतोष नही होगा ज्यादा के लिये हाथ पैर मारेंगे पर असफल ही होंगे। घर मे किसी न किसी से पारिवारिक कारणों से गरमा गरमी हो सकती है। भूमि मकान संबंधित कार्य कुछ दिनों के लिये टालना ही हितकर रहेगा। बुद्धि विवेक पर आकस्मिक क्रोध पानी फेर देगा। धर्म मे आस्था होने पर भी पुण्य कार्य नही कर पाएंगे।
सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन ठीक ठाक ही रहेगा लेकिन आज आप अपनी ही जिद के कारण किसी संकट में फंस सकते है। जो भी कार्य करने की ठानेंगे चाहे फिर वह लाभदायक हो या हानिकर कर के ही मानेंगे। मध्यान बाद का समय पहले कि तुलना में आशानुकूल रहेगा जो लोग आपके निर्णय को गलत बताया रहे थे वही बात से पलटते नजर आएंगे। रुके कार्यो में सफलता मिलने लगेगी लेकिन स्वभाव में अभिमान बढ़ने से व्यवहार पहले से अधिक रूखा बनेगा। धनलाभ के साथ कोई मनचाहा कार्य बनने से उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी प्रसन्नचित रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।
कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा दान पुण्य पर खर्च तो करेंगे लेकिन अन्य कार्यो की व्यस्तता के चलते अधिक समय नही दे पाएंगे। कार्य स्थल पर भी पूर्व में किये परोपकार का फल विषम परिस्थिति में भी मिलेगा। धन लाभ के लिये आज दौड़ धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज ना होकर निकट भविष्य में शीघ्र ही अवश्य होगा इसलिये मेहनत करने से पीछे ना रहे। धन को लेकर विशेष सावधानी बरतें लेन देन के कारण किसी से बहस हो सकती है। परिवारिक वातावरण आज सामान्य रहेगा परंतु संतान की हरकतें परेशान कर सकती है। अंदरूनी क्रोध को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके अनुकल रहेगा किसी भी कार्य मे ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। सामाजिक अथवा व्यावसायिक क्षेत्र पर भी अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य ज्यादा पसंद किया जायेगा धन लाभ भी निश्चित होगा परन्तु फिर भी व्यर्थ के कार्यो में खर्च होने की सम्भवना अधिक है। निवेश आज सोच समझ कर बाजार का हाल जान कर ही करें गलत जगह होने की संभावना हैं। आज आप अपनी जगह भाई बंधुओ के लिए अधिक लाभदायक रहेंगे अन्य लोगो की सहायता करने पर भी संध्या बाद स्वयं खाली हाथ रह जाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगा।
वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ध्यान व मध्यान तक का समय अधूरे कार्य समेटने में लगेगा साथ ही यात्रा भी अकस्मात आने से दिनचर्या अस्त व्यस्त बनेगी। कार्य व्यवसाय में लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी लेकिन मध्यान बाद ही अकस्मात होगा। लेखन अथवा बौद्धिक कार्यो से जुड़े लोगो को संघर्ष अधिक रहेगा परन्तु लाभ भी आशा से अधिक हो सकता है इसके लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी। घर मे अथवा कार्य क्षेत्र पर स्त्री वर्ग से सतर्क रहें मिजाज गर्म रहने के कारण बेवजह अपमानित हो सकते है। पैतृक सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा। गुप्त शत्रु के कारण मानसिक चिंता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपकी सोच ही आपको परेशान करेगी सामर्थ्य से बाहर की चाह रखेंगे पूरी न होने पर दुखी होंगे अपने भाग्य की खीज अन्य लोगो पर उतारने पर आस पास का वातावरण भी खराब करेंगे। आज संतोषी स्वभाव रखने पर भी दिनचार्य सामान्य रह सकती है आर्थिक मामलों को छोड़ अन्य सभी कार्य बुद्धि विवेक से सफल बना लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति एवं दूरर्दर्शी सोच अन्यो लोगो से बेहतर रहेगी अपने कार्य अधूरे रहने पर भी अन्य लोगो के कार्य मिनटों में बना देंगे। पारिवार में कुछ ना कुछ अभाव लगा रहेगा। सेहत कुछ समय के लिये प्रतिकूल रहेगी।
मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी बचते बचते किसी से कलह होने की सम्भवना है पुरानी बातों को भूल ध्यान कार्यो पर केंद्रित करें अन्यथा पूरा दिन मानसिक संताप में ही खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर आज मंदी रहेगी जमा पूंजी खर्च होने की सम्भवना है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी भी प्रकार की जबरदस्ती न करें सहज रूप से जितना मिल जाये उसी में संतोष करें वरना हाथ का भी नही बचेगा। नए कार्य की रूप रेखा बना कर रखे निकट भविष्य में इनपर कार्य आरंभ होगा लेकिन आज ना करें। परिवार में आवश्यकता पड़ने पर ही सीमित बोले तो शांति बनी रहेगी।
कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा आर्थिक रूप से वृद्धि के योग है लेकिन परिवार में भाई बंधुओ से पैतृक कारण अथवा प्रतिष्ठा को लेकर तकरार होने की संभावना है। आज घर मे कम और आवश्यकता पड़ने पर ही बोलने में भलाई है। इसके विपरीत कार्य क्षेत्र पर वाणी के द्वारा ही लाभ कमाया जा सकता है। धन लाभ आज किसी न किसी मार्ग से अवश्य होगा आर्थिक स्थिति ठीक रहने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियों का काम मे नुक्स निकालेंगे। स्त्री वर्ग से लाभ की संभावना है।
मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा दिन के प्रथम भाग में सुस्ती रहेगी मजबूरी में ही कार्य करेंगे। दोपहर का समय भाग दौड़ में बीतेगा इसका कोई विशेष लाभ नही मिल सकेगा। नौकरी वाले लोग पुराने कार्यो को पूरा करने में अधिक व्यस्त रहेंगे। संध्या का के समय काम चलाने लायक धन मिल जाएगा लेकिन दैनिक खर्चो की तुलना में कम ही लगेगा। पारिवारिक किसी काम मे लेट लतीफी से घर मे नोकझोक होगी। सेहत भी ठीक ठाक ही रहेगी। नए शत्रु बढ़ेंगे लेकिन आज नुकसान नहीं पहुँचा पाएँगे।

Horoscope: How will be your day today, what do the stars of luck say, know the horoscope….
Bikaner / Horoscope, @Marusangram. Today’s Horoscope / Date : 21 April 2023
Aries???? (chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, a)
Today will be a mixed day. From the beginning of the day, will try to do something new to get benefits by making Dincharya systematic. There will be profit, but the very next moment hope will turn into disappointment. Still don’t worry, by the evening a satisfactory situation will be created regarding economic matters. Money will be gained through one or the other. Today it will be better to relax in ancestral work, otherwise you will get into a new trouble. If you are trying for government work or government job, then work a little harder, you will get good results soon. Mind will wander in unrestrained tendencies, handle it.
Taurus ???? (e, oo, a, o, wa, v, wu, ve, wo)
Today will also be a day of ups and downs, from the beginning to the middle of the day, the circumstances will be obstructing in every way, but after that the situation will become normal. With the gradual improvement in health, care will be taken to complete the unfinished tasks. The pace of work will remain slow today, due to which the benefits of hard work will be delayed, otherwise only tomorrow. There will be stubbornness in nature, will try to prove wrong even the right words of the experienced. The economic situation will remain unstable today, there will be worry due to lack of money at the time of need. Even after being tired in the evening, you will feel better than during the day.
Gemini???? (ka, ki, ku, d, ng, ch, k, ko, ha)
There is a need to work with patience even today. There is a possibility of upheaval if old shortcomings are exposed at home or work area. Today, you will get the opposite reaction to what you think, whether it is in mutual behavior or in business work, loss will be twice as compared to profit. It would be better to avoid investment or business expansion plans today. Damage can also happen due to wear and tear or any other reason. Don’t travel or travel today, the situation will start improving from evening onwards. The atmosphere of the house will also be unusual.
Cancer ???? (hee, hoo, hey, ho, da, dee, doo, dey, doe)
Today will give you respect in some form or the other, but your mindset will remain slightly changed, the more respect or money you get, the more your hunger will increase. The environment of the work area will be normal, money will be easily available according to the requirement, but there will be no satisfaction, will beat hands and legs for more but will be unsuccessful. Due to some family reasons, there can be hot summer in the house. It will be beneficial to postpone the work related to land and house for a few days. Sudden anger will spoil the mind and conscience. Even if you have faith in religion, you will not be able to do good deeds.
Lion ???? (ma, me, moo, me, mo, ta, t, to, te)
Today will be a fine day, but today you can get trapped in some crisis due to your own stubbornness. Whatever work we decide to do, whether it is beneficial or harmful, we will accept it only after doing it. The time after noon will be more favorable than before, those who were telling your decision wrong will be seen turning away from the same thing. There will be success in stopped works, but due to increase in pride in nature, the behavior will become rougher than before. Will be excited by getting any desired work done with money. The family environment will also be happy. Physical energy will remain.
Kanya???? (to, pa, p, poo, sh, n, th, pe, po)
Today will be a good day from the spiritual point of view, will spend on charity, but will not be able to spend much time due to the busyness of other works. You will get the result of charity done in the past at the work place even in adverse circumstances. Today you will have to work hard to gain money, but not today, it will definitely happen soon in the near future, so do not hold back from working hard. Take special care about money, there can be an argument with someone due to the transaction. The family environment will be normal today, but the actions of the children can cause trouble. Leaving internal anger, health will be fine.
Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today will be favorable for you, you will not have to put much effort in any work. Even in the social or business sector, your work will be liked more than other people, money gain will also be certain, but still there is a possibility of spending in useless works. Invest today after thinking carefully after knowing the condition of the market, there is a possibility of being in the wrong place. Today you will be more beneficial for your brothers and brothers, even after helping other people, you yourself will be left empty handed in the evening. Physical health will be normal except minor ailments.
Scorpio???? (so, na, ni, nu, ne, no, ya, yi, u)
Today, your attention and time till noon will be spent in completing the incomplete tasks, along with this, due to the sudden arrival of the journey, the routine will become busy. Expectation of profit in work business will be made many times but it will happen suddenly only after midday. There will be more struggle for people involved in writing or intellectual work, but the profit can also be more than expected, for this someone will have to be flattered. Be alert from the female class at home or in the work area, because of being hot-tempered, you can be humiliated unnecessarily. Ancestral honor will increase but will not get any benefit. There will be mental anxiety due to a secret enemy. Health will be fine.
Sagittarius (ye, yo, bha, bhi, bhu, dha, fa, dha, bhe)
On this day, your thinking will trouble you, you will keep a desire beyond your ability, you will be sad if it is not fulfilled, you will spoil the environment around you by venting your anger on other people. Today, even if you have a satisfied nature, your day-to-day life can remain normal, except financial matters, all other tasks will be made successful with wisdom and discretion. Your imagination power and far-sighted thinking will be better than other people, even if your work is incomplete, you will make other people’s work in minutes. There will be some lack in the family. Health will remain unfavorable for some time.
Capricorn ???? (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Gi)
Even today, there is a possibility of having a dispute with someone, forget the old things and focus on the works, otherwise the whole day will be wasted in mental anguish. Today, there will be recession in the work sector, there is a possibility of spending accumulated capital. Don’t do any kind of coercion regarding financial matters, be satisfied with what you get easily, otherwise even your hand will not be spared. Keep an outline of new work, work on it will start in the near future, but don’t do it today. If there is a need to speak in a limited way in the family, peace will prevail.
Aquarius???? (goo, ge, go, sa, si, soo, se, so, da)
Today will be a mixed fruitful day, there is a possibility of economic growth, but there is a possibility of a dispute with brothers and brothers in the family regarding ancestral reasons or prestige. Today it is good to speak less at home and only when necessary. On the contrary, profit can be earned only through speech in the work area. Money will definitely be gained today in one way or the other. If the economic condition is good, you will be relaxed about the future. Employed people will find fault in the work of colleagues. There is a possibility of profit from the female class.
Pisces ???? (di, du, th, z, n, de, do, cha, chi)
Today will be moderately fruitful, in the first part of the day there will be laziness, we will work only under compulsion. Afternoon time will be spent in running, it will not get any special benefit. Employed people will be more busy in completing old tasks. In the evening, money will be available to run the work, but it will be less than the daily expenses. Delay in some family work will lead to tussle in the house. Health will also be fine. New enemies will increase but today they will not be able to harm you.
Author: Sarjit Singh







