
राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए राजस्थानी मोटयार परिषद बीकानेर का अथक प्रयास जारी….
बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए राजस्थानी मोटयार परिषद बीकानेर राजस्थानी भाषा की मान्यता हेतु निरंतर जनप्रतिनिधियों से अपनी बात को रख रही है इसी क्रम में भाजपा की जन आक्रोश रैली में पधारे प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जन आक्रोश रैली के मंच पर राजस्थानी मोटियार परिषद के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा युवा नेता एडवोकेट हिमांशु टॉक ने राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु ज्ञापन दिया।
बुधवार को बीकानेर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्षा वसुंधरा राजे को नाल एयरपोर्ट पर मिलकर हिमांशु टाक ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।
राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर जहां एक और भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सामने राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात रख रही है वहीं दूसरी ओर राज्य में कांग्रेस सरकार होने के कारण राजस्थानी भाषा को राज्य में दूसरी राजभाषा बनाने के लिए भरपूर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
परिषद की यही कोशिश जारी है की किसी न किसी प्रकार से राजस्थान की मातृभाषा राजस्थानी को अपना मान व सम्मान मिले जिसके लिए वह विगत 75 वर्षों से इंतजार कर रही है।
चुनावी समय में राजस्थानी मोट्यार परिषद के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगाकर इस अभेद जैसे लग रहे किले को भेदना चाहती है मोटर परिषद के कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण व जोश के साथ इस कार्य में लगे हुए हैं।
Rajasthani Motyar Parishad Bikaner’s tireless efforts for the recognition of Rajasthani language continue….
Bikaner, @MaruSangram. For the recognition of Rajasthani language, Rajasthani Motyar Parishad Bikaner is continuously keeping its point with public representatives for the recognition of Rajasthani language. On the platform of Jan Aakrosh Rally, as a representative of Rajasthani Motiyar Parishad, BJP youth leader Advocate Himanshu Talk submitted a memorandum for inclusion of Rajasthani language in the Eighth Schedule.
On Wednesday, after meeting former Chief Minister and BJP National Vice President Vasundhara Raje who reached Bikaner at Nal Airport, Himanshu Tak presented his point before the former Chief Minister.
Rajasthani Motyar Parishad Bikaner, where another Bharatiya Janata Party is putting forward the matter of inclusion of Rajasthani language in the eighth schedule, on the other hand due to the Congress government in the state, there is a lot of pressure to make Rajasthani language the second official language in the state. trying to.
The efforts of the council are going on that somehow or the other the mother tongue of Rajasthan Rajasthani gets its honor and respect for which it has been waiting for the last 75 years.
During the election time, the workers of Rajasthani Motor Parishad want to penetrate this impregnable fort by putting their full strength, the workers of Motor Council are engaged in this work with full dedication and enthusiasm.
Author: Sarjit Singh







