

रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 30 अप्रैल से जयपुर होकर नहीं चलेगी हमसफर एक्सप्रेस के टाइमिंग में बदलाव….
जयपुर, @MaruSangram। नई दिल्ली से जयपुर होकर उदयपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने 30 अप्रैल से रूट परिवर्तित करके चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन को अब जयपुर से न चलाकर रींगस, रेवाड़ी, फुलेरा रूट से चलाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ जयपुर से असारवा (अहमदाबाद) चलने वाली ट्रेन के संचालन समय में बदलाव किया करते हुए इसे जयपुर से एक घंटे 5 मिनट की देरी से चलाने का निर्णय किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे से जारी शेड्यूल के मुताबिक 30 अप्रैल से गाड़ी संख्या 22985 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय हमसफर एक्सप्रेस 30 अप्रैल से उदयपुर सिटी से हर रविवार को रात 12.45 बजे रवाना होकर वाया अजमेर, फुलेरा, रींगस और रेवाड़ी होते हुए सुबह 11.25 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इसी प्रकार रिर्टन में ये गाड़ी दिल्ली सराय शाम 16.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 4.00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
जयपुर-असारवा का संचालन समय बदला, एक घंटे देरी से चलेगी
जयपुर से अहमदाबाद के असारवा चलने वाली गाड़ी की स्पीड को रेलवे ने बढ़ाने का निर्णय किया है। इसके कारण इस ट्रेन को जयपुर से एक घंटा 5 मिनट देरी से रवाना किया जाएगा, लेकिन तब भी ये गाड़ी अहमदाबाद अपने निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचाएगी।
रेलवे से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी संख्या 12981 जयपुर-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 अप्रैल से अपने निर्धारित समय शाम 7.35 बजे के स्थान पर 1 घंटे 10 मिनट देरी से यानी रात 8.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह (अपने निर्धारित समय से 30 मिनट पहले) 8.20 बजे असारवा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12982 असारवा-जयपुर सुपरफास्ट 24 से असारवा से अपने निर्धारित समय शाम 6.45 बजे के स्थान पर शाम 7.50 बजे चलेगी और अगले दिन निर्धारित समय सुबह 7.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस तरह इस ट्रेन के संचालन में कुल 55 मिनट का समय बचेगा।
Important news for passengers traveling in rail: Changes in timing of Humsafar Express will not run via Jaipur from 30th April….
Jaipur, @MaruSangram. The Railways has decided to reroute the Humsafar Express train from New Delhi to Jaipur to Udaipur from April 30. Now this train will be run from Ringas, Rewari, Phulera route instead of from Jaipur. On the other hand, while changing the timing of the train running from Jaipur to Asarwa (Ahmedabad), it has been decided to run it late by one hour and five minutes from Jaipur.
According to the schedule issued by North Western Railway, from April 30, train number 22985 Udaipur City-Delhi Sarai Humsafar Express will leave Udaipur City every Sunday at 12.45 pm from April 30 via Ajmer, Phulera, Ringas and Rewari and reach Delhi Sarai at 11.25 am. Will reach Similarly, in return, this train will leave Delhi Sarai at 16.15 hrs and reach Udaipur City at 4.00 hrs the next day.
Jaipur-Asarwa train time changed, will run one hour late
Railway has decided to increase the speed of train running from Jaipur to Asarwa of Ahmedabad. Due to this, this train will be departed from Jaipur one hour and five minutes late, but even then this train will reach Ahmedabad half an hour before its scheduled time.
According to the report received from the Railways, train number 12981 Jaipur-Asarwa Superfast Express will depart from its scheduled time of 7.35 in the evening from April 24 with a delay of 1 hour 10 minutes i.e. at 8.45 pm the next day morning (30 minutes before its scheduled time). It will reach Asarwa at 8.20 am. Similarly, train number 12982 Asarwa-Jaipur Superfast will leave Asarwa at 7.50 pm instead of its scheduled time of 6.45 pm on 24th and will reach Jaipur at 7.35 am the next day. In this way, a total time of 55 minutes will be saved in the operation of this train.
Author: Sarjit Singh







