February 28, 2026 1:02 pm

Big News: सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में अलर्ट जारी, पुलिस कर्मियो की छुट्टियां रद्द, धारा 144 लागू….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

Big News: सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में अलर्ट जारी, पुलिस कर्मियो की छुट्टियां रद्द, धारा 144 लागू….

उत्तरप्रदेश, @MaruSangram। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लगाई, फ्लैग मार्च का आदेश।
सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में जाने को कहा गया, सभी पुलिस कर्मियो की छुट्टियां रद्द की गई।
पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया।
मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई
प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बन्द की गई।

अतीक अहमद की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

प्रयागराज बॉर्डर सील किया गया।

CM योगी, DGP, DG L&O के साथ बैठक कर रहें हैं, प्रदेश में हाईअलर्ट, गृह विभाग से लेकर सभी बड़े अफ़सर अलर्ट पर हैं।

इधर अतीक और असऱफ की हत्या के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ”उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।”

वहीं अतीक के मर्डर पर ओवैसी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ”अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियाँ लगी हुई थीं। JSR के नारे भी लगाये गये। दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं।”

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट की सूचना। सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई। डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा ने अल्पसंख्यक बाहुल्य ज़िलों के कप्तानों से बात की और उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया। योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को किसी भी उपद्रव से सख़्ती से निपटने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य ज्यूडिशियल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए। तीनों हमलावर मौके पर पकड़े गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को प्रयागराज जाने के निर्देश दिए। संजय प्रसाद संभालेंगे प्रयागराज की कमान। बताया जा रहा है कि सीएम योगी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से अतीक अशरफ की सुरक्षा में 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रयागराज के साथ कानपुर, लखनऊ समेत तमाम जिलों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रयागराज में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

Big News: Alert issued in entire Uttar Pradesh, holidays of police personnel cancelled, section 144 applicable….

Uttar Pradesh, @MaruSangram. Section 144 imposed in all districts of Uttar Pradesh, order for flag march.
All police station in-charges were asked to go to the area, leaves of all police personnel were cancelled.
High alert was issued in entire Uttar Pradesh.
Security of Chief Minister’s residence increased
Internet service was stopped in Prayagraj.

17 policemen posted under the security of Atiq Ahmed suspended.

Prayagraj border sealed.

CM Yogi is having a meeting with DGP, DG L&O, high alert in the state, from Home Department to all big officers are on alert.

Here, after the murder of Atiq and Asraf, SP chief Akhilesh Yadav has besieged the government. In a tweet, he said, “Crime has reached its peak in UP and the morale of the criminals is high. When someone can be killed by firing openly amidst the security cordon of the police, then what about the safety of the general public? Due to this, an atmosphere of fear is being created among the public, it seems that some people are deliberately creating such an environment.

At the same time, Owaisi has also tweeted on Atiq’s murder. He said, “Atiq and his brother were in the custody of the police. He was handcuffed. JSR slogans were also raised. The killing of both is the failure of Yogi’s law and order system. Those celebrating encounter raj are also responsible for this murder.”

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts