March 24, 2026 1:41 am

बदलते परिवेश में धूमावती माताओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना सराहनीय कदम……

Jitu Kumar

Jitu Kumar

बदलते परिवेश में धूमावती माताओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना सराहनीय कदम : श्रीकिशन मूंधड़ा

बीकानेर, @MaruSangram। वर्तमान में इस भाग दौड़ भरे जीवन में एक व्यक्ति जहां खुद अपने परिवार के जीविकोपार्जन में उलझा रहता है वहीं दूसरी और श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे व विधवा माताओं को इस बदलते परिवेश में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाकर माताओं को अपने निजी खर्चे खुद वहन करने का आत्मविश्वास दिला रहा है जो कि निश्चय ही सराहनीय कदम है यह शब्द श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धरणीधर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजित त्रेमासिक वित्तीय सहायता समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने कहें।

अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह सेवा प्रकल्प इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने में निश्चय ही सफल रहा है और आज यह देखकर साक्षात प्रतीत होता है कि ट्रस्ट सीधे परमात्मा को खुश करने का कार्य कर रहा हैं।

भामाशाह हरिकिशन डागा ने बताया कि इस अनूठे प्रकल्प का साक्षी बनना मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है और माताओं के चेहरे की मुस्कान साक्षात इश्वर के मुस्कान के समान हैं। भामाशाह शांतिलाल रांका द्वारा धूमावती माताओं को साड़ियाँ भेंट की गई।

अतिथियों ने धूमावती माताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर 100 माताओं को 1500 रूपये, साड़ी भेंट की। श्री जी धूमावती चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि धूमावती ट्रस्ट परिवार द्वारा पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में 100 माताओं को त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर भंवरलाल चांडक, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, शिवरतन पुरोहित, किशन मूंधड़ा, डॉ. जितेंद्र आचार्य, कन्हैयालाल आचार्य, दाऊलाल खुड़िया, अरविंद रांका, गुलशन रांका, राधेश्याम पंचारिया, शैलेन्द्र यादव आदि उपस्थित हुए।

Providing financial assistance to Dhumavati mothers in the changing environment is a commendable step: Shrikishan Mundhra

Bikaner, @MaruSangram. At present, in this run-of-the-mill life, where one person himself is engaged in earning his family’s livelihood, on the other hand, Shree Ji Dhumavati Charitable Trust, by providing financial assistance to below poverty line and widowed mothers in this changing environment, the mothers themselves bear their personal expenses. Mr. Kishan Moondhra, Trustee of Smt. CM Moondhra Memorial Charitable Trust said this while presiding over the quarterly financial assistance function organized by Shri Ji Dhumavati Charitable Trust at Dharnidhar Mahadev Temple premises, which is definitely a commendable step.Fire Officer Rewant Singh said that this service project being done by the trust has definitely been successful in bringing smile on the faces of these mothers and today it is evident that the trust is directly working to please the almighty.

Bhamashah Harikishan Daga told that it is a fortunate moment for me to witness this unique project and the smile on the faces of the mothers is like the smile of God. Sarees were presented to Dhumavati mothers by Bhamashah Shantilal Ranka.

The guests received blessings from Dhumavati mothers and presented sarees worth Rs.1500 to 100 mothers. President of Shree Ji Dhumavati Charitable Trust Dwarkaprasad Pachisia said that 100 mothers were provided quarterly financial assistance by the Dhumavati Trust family under the guidance of Pandit Ghanshyam Acharya.

Bhanwarlal Chandak, Anantveer Jain, Naresh Mittal, Shivratan Purohit, Kishan Mundhra, Dr. Jitendra Acharya, Kanhaiyalal Acharya, Daulal Khudia, Arvind Ranka, Gulshan Ranka, Radheshyam Panchariya, Shailendra Yadav etc were present on this occasion.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts