June 22, 2026 4:57 am

नगर निगम के राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पेंपलेट का हुआ विमोचन….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

नगर निगम के राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पेंपलेट का हुआ विमोचन….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि नगर निगम बीकानेर द्वारा नागरिकों को अग्नि दुर्घटना के बचाव व सुरक्षा संबंधी जानकारी हेतु पेंपलेट का विमोचन बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में हुआ।

अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह ने बताया कि नगर निगम महापौर, आयुक्त, उपायुक्त व उप महापौर के समन्वित प्रयासों एवं टी के एम फायर सेफ्टी कोलेज के डॉ. मनोज सिंह के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर में राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। रेवंत सिंह ने बताया कि आगजनी से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए जनता का सहयोग भी आवश्यक है।

आम जनता को अग्नि दुर्घटनाओं की सूचना निकटवर्ती फायर स्टेशन पर दे। जलती हुई बीड़ी, सिगरेट, माचिस की तीली बुझा कर फेंके। घर में अति ज्वलनशील पदार्थ ना रखे। घरेलू गेस सिलेंडर लीकेज होने पर सिलेंडर को खुले में ले जाएं और इसकी सूचना नजदीकी फायर स्टेशन को दें। घर से बाहर जाते समय विद्युत उपकरण बंद करें।

घर, दूकान, फेक्ट्री, गैरेज, होटल, खिड़की में विद्युत वायरों को व्यवस्थित रखें तथा मैन स्विच बंद करके जाएं। घर में बेकार पड़ी कागज़, लकड़ी, प्लास्टिक सामग्री नष्ट कर देवें | आग लगने की स्थिति में सावधानीपूर्वक नियंत्रण करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित करें।

ग्रामीण क्षेत्रों में कचरे में आग लगाने से पूर्व हवा की दिशा का ध्यान रखें। सभी रसायनों को विषैला समझें व अपने क्षेत्र के उद्योग में काम आने वाले रसायनों से होने वाले खतरे व आग के बचाव की जानकारी रखें। अग्निकांड के निकट पानी के स्त्रोत की जानकारी फायर कर्मियों को तुरंत देवें ताकि समय की बर्बादी से बचा जा सकें।

आग से जले हुए व्यक्ति को पानी से गीला करके तुरंत उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भिजवाएं। किसी भी अग्निकांड को गंभीरता से लें चाहे कितनी भी छोटी आग क्यों ना हो। दमकलों से निकलने वाले रास्ते में रूकावट ना डालें।

इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराडू, दिलीप रंगा, किशन लाल बोथरा, रामकिशन राठी, फायर कर्मी भूर सिंह, अभिषेक चौधरी, बाबूलाल यादव, महेंद्र सिंह, मांगीलाल ओझा, सुभाष चन्द्र, राजपाल सिंह, भीमसिंह, अरुण चौधरी, हरिसिंह, भवानी सिंह, नारायण सिंह, विजय कुमार, बाबूदास, कृष्ण गोपाल, विमल बिनावरा, सुनील कुमार, नवीन कुमार व चंद्रप्रकाश उपस्थित हुए।

Pamphlet of Municipal Corporation’s National Fire Safety Week was released.

Bikaner, @MaruSangram. President of Bikaner District Industries Association Dwarkaprasad Pachisia said that Municipal Corporation Bikaner released a pamphlet for information related to fire accident prevention and safety to the citizens in Bikaner District Industries Association premises.

Fire Officer Rewant Singh said that National Fire Safety Week is being organized in Bikaner under the joint aegis of Municipal Corporation Mayor, Commissioner, Deputy Commissioner and Deputy Mayor and Dr. Manoj Singh of TKM Fire Safety College. Rewant Singh said that the cooperation of the public is also necessary to prevent the damage caused by arson.

Inform the general public about fire accidents at the nearest fire station. Throw away the burning beedi, cigarette, matchstick after extinguishing it. Do not keep highly inflammable substances in the house. In case of domestic gas cylinder leakage, take the cylinder in the open and report it to the nearest fire station. Switch off electrical equipment when leaving home.

Keep the electrical wires organized in the house, shop, factory, garage, hotel, window and go after turning off the main switch. Destroy the useless paper, wood, plastic materials in the house. In case of fire inform the fire brigade while controlling it carefully.

Before setting fire to garbage in rural areas, take care of the wind direction. Consider all chemicals as toxic and be aware of the danger and fire prevention from the chemicals used in the industry of your area. Immediately inform the fire personnel about the source of water near the fire so that the wastage of time can be avoided.

Wet the burnt person with water and immediately send him to the nearest hospital for treatment. Take any fire incident seriously, no matter how small. Do not block fire exits.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts