February 27, 2026 9:49 pm

गृह मंत्रालय का फैसला: हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी, देखें सूची…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

गृह मंत्रालय का फैसला: हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी, देखें सूची…..

नई दिल्ली, @MaruSangram। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी दे दी है। ये ऐतिहासिक निर्णय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल पर सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया है।

हिन्दी और अंग्रेज़ी के अलावा प्रश्न पत्र निम्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जाएगा—
असमिया
बंगाली
गुजराती
मराठी
मलयालम
कन्नड़
तमिल
तेलुगु
ओडिया
उर्दू
पंजाबी
मणिपुरी
कोंकणी

इस निर्णय के परिणामस्वरूप लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा / क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में भाग ले सकेंगे जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

गृह मंत्रालय और कर्मचारी चयन आयोग कई भारतीय भाषाओं में परीक्षा के संचालन की सुविधा के लिए मौजूदा समझौता ज्ञापन से संबंधित एक परिशिष्ट पर हस्ताक्षर करेंगे।

कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाओं में से एक है, जिसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं।

हिन्दी और अंग्रेज़ी के अतिरिक्त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा का आयोजन 01 जनवरी, 2024 से होगा।
इस निर्णय के बाद ये उम्मीद है कि राज्य / केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें स्थानीय युवाओं को अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने के इस अवसर का उपयोग करने और देश की सेवा में करियर बनाने के लिए बड़ी संख्या में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय, क्षेत्रीय भाषाओं के उपयोग और विकास के प्रोत्साहन के लिए कटिबद्ध है।

Home Ministry’s decision: Approval to conduct examination in 13 regional languages apart from Hindi and English, see list…..

New Delhi, @MaruSangram. In a historic decision led by Prime Minister Narendra Modi, the Ministry of Home Affairs has approved the conduct of Constable (General Duty) examination for Central Armed Police Forces (CAPFs) in 13 regional languages, apart from Hindi and English. This historic decision has been taken on the initiative of Home and Cooperation Minister Amit Shah to increase the participation of local youth in CAPFs and to promote regional languages.

Apart from Hindi and English, the question paper will be set in the following 13 regional languages-
Assamese
Bengali
Gujarati
flag
Malayalam
Kannada
Tamil
Telugu
Odia
Urdu
Punjabi
Manipuri
Konkani

As a result of this decision, lakhs of candidates will be able to appear in the examination in their mother tongue / regional language, which will increase their chances of selection.

Ministry of Home Affairs and Staff Selection Commission will sign an addendum to the existing MoU to facilitate conduct of examination in multiple Indian languages.

Constable (General Duty) is one of the major examinations conducted by the Staff Selection Commission, in which lakhs of candidates appear from all over the country.

In addition to Hindi and English, the examination will be conducted from January 01, 2024, in 13 regional languages.
Following this decision, it is expected that the State/UT Governments will launch a massive campaign to encourage the local youth to utilize this opportunity to take the exam in their mother tongue and come forward in large numbers to pursue a career in the service of the nation. Will start Under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi and the guidance of Home and Cooperation Minister Amit Shah, the Ministry of Home Affairs is committed to encourage the use and development of regional languages.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts