

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित: शिक्षा मंत्री, आपदा प्रबंधन मंत्री और ऊर्जा मंत्री सहित अतिथियों ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व कृतित्व का किया स्मरण…..
बीकानेर, @MaruSangram। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 132वां जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ।
जिला प्रशासन द्वारा अंबेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत, डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक श्री मदन गोपाल मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन तथा जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने डॉक्टर अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का संविधान हमें समानता का अधिकार देता है। हमें डॉ. अंबेडकर जैसे महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेनी होगी चाहिए।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया, जिससे पिछड़े और वंचित लोगों को मुख्यधारा से जुड़ने का मौका मिला है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को पूरी दुनिया में ‘सिंबल ऑफ नॉलेज’ के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने देश सेवा को अपना समूचा जीवन समर्पित किया।
इससे पहले सभी अतिथिगणों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर समानता और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने डॉ सुनीता हटीला को जिला स्तरीय अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, एडीएम (सिटी) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास के सचिव यशपाल आहूजा, डॉ. मिर्जा हैदर बैग, शिवलाल गोदारा सहित बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे।
Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti Celebrations Organized: Education Minister, Disaster Management Minister and Energy Minister along with guests remembered Baba Saheb’s personality…..
Bikaner, @MaruSangram. The district level program of Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar’s 132nd birth anniversary was organized on Friday.
Education Minister Dr. BD Kalla, Disaster Management and Assistance Department Minister Govind Ram Meghwal, Energy Minister Bhanwar Singh Bhati, Bhoodan Board President Laxman Kadwasara, Kesh Kala Board President Mr. Mahendra Gehlot, Dr. in the program organized by the district administration at Ambedkar Circle. Shri Madan Gopal Meghwal, Director General of Bhimrao Ambedkar Foundation, Divisional Commissioner Dr. Neeraj K Pawan and District Collector Bhagwati Prasad Kalal were present.
All the guests threw light on the personality and work of Dr. Ambedkar. The Education Minister said that the Constitution of India gives us the right to equality. We should take inspiration from the personality and works of great men like Dr. Ambedkar.
The Disaster Management Minister said that Dr. Ambedkar gave the world’s largest written constitution, which gave backward and deprived people a chance to join the mainstream. Energy Minister said that Dr. Ambedkar is recognized as a ‘Symbol of Knowledge’ all over the world. He dedicated his whole life to the service of the country.
Before this, all the guests garlanded the statue of Dr. Ambedkar and offered floral tributes.
Divisional Commissioner Dr. Neeraj K. Pawan read the Preamble of the Constitution. During this, all the participants gave the message of equality and unity by forming a human chain.
During the program, the guests presented the district level Ambedkar Social Service Award to Dr. Sunita Hatila. They were given certificates and mementos. The program was coordinated by Rajendra Joshi.
On this occasion, Additional Divisional Commissioner AH Gauri, Additional District Collector (Administration) Om Prakash, ADM (City) Pankaj Sharma, Secretary of Urban Development Trust Yashpal Ahuja, Dr. Mirza Haider Baig, Shivlal Godara and a large number of common people were present.
Author: Jitu Kumar







