

बीकानेर: 32 कोरोना पाॅजिटिव फिर मिलें इन क्षेत्रों से वहीं एक बुजुर्ग की हुई मौत…..
टीबी, किडनी रोग व निमोनिया से ग्रसित 72 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु के बाद रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई
570 सैंपल पर 32 नए पॉजिटिव केस
बीकानेर, @MaruSangram। टीबी, गुर्दा रोग व बायलेटरल निमोनिया से ग्रसित 72 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात आई कोरोना रिपोर्ट में सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। ये व्यक्ति कोलायत तहसील का रहने वाला था।
पीबीएम अस्पताल के यू वार्ड में इलाजरत बुजुर्ग के परिजनों ने डायलिसिस करवाने से मना करते हुए हॉस्पिटल से घर ले गए। जिसके 2 घंटे बाद मरीज की मृत्यु हो गई। इसी बीच शुक्रवार को 570 सैंपल में से 32 नए कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जिसमें डॉ जय सिंह पूनिया व एपीडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़ के साथ 9 अन्य अधिकारियों कार्मिकों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार बीकानेर शहरी क्षेत्र को 8 जोन में विभक्त करते हुए प्रत्येक जोन का एक प्रभारी नियुक्त किया गया है जो यूपीएचसी क्षेत्र में सैंपल, कोविड रिपोर्ट तथा पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों के घर दवाई पहुंचाने व आवश्यक सर्वे गतिविधियों के लिए जिम्मेदार रहेंगे।

Bikaner: 32 Corona positives meet again from these areas, while one elderly person died…..
After the death of a 72-year-old man suffering from TB, kidney disease and pneumonia, the report was found to be Kovid positive.
32 new positive cases on 570 samples
Bikaner, @MaruSangram. Sample positive has been found in the corona report that came after the death of a 72-year-old man suffering from TB, kidney disease and bilateral pneumonia. This person was a resident of Kolayat tehsil.
Relatives of the elderly treated in the U ward of PBM Hospital refused to get dialysis done and took them home from the hospital. After which the patient died after 2 hours. Meanwhile, out of 570 samples, 32 new Kovid positives have been found on Friday.
Chief Medical and Health Officer Dr. Mohammad Abrar Panwar said that in view of the increasing corona positive cases in the district, a district level rapid response team has been formed, in which Dr. Jai Singh Poonia and epidemiologist Neelam Pratap Singh Rathore along with 9 other officers and personnel were included. Has gone. Similarly, dividing the Bikaner urban area into 8 zones, an in-charge of each zone has been appointed, who will be responsible for sending samples, Covid reports and medicines to the homes of persons found positive and necessary survey activities in the UPHC area.
Author: Jitu Kumar







