
रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए होंगे साक्षात्कार….
बीकानेर, @MaruSangram। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित कर आवेदकों के साक्षात्कार लिये जाएंगे।
जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) भागूराम महला ने बताया कि 27 अप्रैल को प्रातः 11 बजे नोखा तहसील एवं नगरपालिका क्षेत्र, दोपहर 1 बजे लूणकरनसर तहसील क्षेत्र के तथा दोपहर 3 बजे श्रीडूंगरगढ़ तहसील एवं नगरपालिका क्षेत्र के आवेदकों के साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 28 अप्रैल को प्रातः 11 बजे पूगल तहसील क्षेत्र, दोपहर 1 बजे कोलायत तहसील तथा दोपहर 3 बजे बज्जू तहसील क्षेत्र के आवेदकों के साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित आवेदकों एवं उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर साक्षात्कार हेतु आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।
Interviews will be held for allotment of vacant and newly created fair price shops.
Bikaner, @MaruSangram. For the allotment of vacant and newly created fair price shops in the rural areas of the district, interviews of the applicants will be conducted by organizing a meeting of the Fair Price Shops Allotment Advisory Committee.
District Logistics Officer (II) Bhaguram Mahala told that on April 27 at 11 am, Nokha tehsil and municipal area, 1 pm in Lunkaransar tehsil area and 3 pm in Sridungargarh tehsil and municipal area, interviews will be held in the office of District Logistics Officer. Will be done
Similarly, on April 28, the interviews of the applicants of Pugal Tehsil area at 11 am, Kolayat Tehsil area and Bajju Tehsil area at 3 pm will be organized in the office of the District Logistics Officer.
He told that all concerned applicants and members of the Fair Price Shops Allotment Advisory Committee will have to necessarily appear for the interview on the scheduled date, time and place.
Author: Sarjit Singh







