June 22, 2026 6:16 am

बालिका शिक्षा के क्षेत्र में मूंधड़ा परिवार का प्रयास लाएगा रंग : आईजी ओमप्रकाश

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बालिका शिक्षा के क्षेत्र में मूंधड़ा परिवार का प्रयास लाएगा रंग : आईजी ओमप्रकाश

बीकानेर, @MaruSangram। शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में किये जाने वाले सेवा कार्यों का बखान युगों युगों तक चलता है और ऐसे परमार्थ के कार्य कर मूंधड़ा परिवार ने अपना नाम इतिहास के पन्नों पर लिख दिया है ओर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में किये गए कार्य निश्चय ही रंग लाएंगे। यह शब्द पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा निर्मित बालिका स्कूल के सुसज्जित विद्यालय के अवलोकन करते हुए कहे ।

आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि आज इस स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियां आगे जाकर देश का भविष्य बनेगी ओर समाज को नई दिशा देगी।

सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि मूंधड़ा परिवार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास निश्चय ही तारीफ के पात्र है और भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ यह भी सत्य है कि ये छात्राएं आने वाले समय की आईएएस ओर आईपीएस है । मूंधड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि ट्रस्ट सदैव चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा जिले में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत विहीन विद्यालयों में विधुत कनेक्शन करवाने में भी बड़ा सहयोग प्रदान किया गया।

ट्रस्ट द्वारा आईजी ओमप्रकाश का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शाला प्रधानाचार्य सुमन स्वामी, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, शैलेन्द्र यादव, नापासर थानाधिकारी महेश कुमार, उप सरपंच रामरतन सुथार, संतोष आसोपा मौजूद रहे।

Efforts of Mundhra family will bring color in the field of girl child education: IG Omprakash

Bikaner, @MaruSangram. The service work done in the field of education and medicine goes on for ages and by doing such charitable work, the Mundhra family has written its name on the pages of history and the work done in the direction of promoting girl child education is definitely Will bring color Inspector General of Police Omprakash said these words while observing the well-equipped school of girls school built by Smt. CM Mundhra Memorial Trust.

IG Omprakash told that today the girls studying in this school will go ahead and become the future of the country and will give a new direction to the society.

CO Sadar Shalini Bajaj said that the efforts of the Mundhra family to promote girl child education certainly deserve praise and the truth hidden in the womb of the future is that these girl students are the IAS and IPS of the future. Shrikishan Mundhra, Trustee of Mundhra Trust said that the trust has always been a leader in the field of medical and education and no stone will be left unturned in promoting girl child education.

Trust representative Dwarkaprasad Pachisia said that with the aim of awakening the interest of education in the district, the trust also provided a big help in getting electricity connections in schools without electricity in rural areas.

IG Omprakash was welcomed by the Trust by presenting a memento.

School Principal Suman Swami, Naresh Mittal, Anantveer Jain, Shailendra Yadav, Napasar Police Officer Mahesh Kumar, Deputy Sarpanch Ramratan Suthar, Santosh Asopa were present on this occasion.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts