March 3, 2026 5:29 am

कोरोना के विरुद्ध हर परिस्थिति के लिए तैयार बीकानेर: 90 अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

कोरोना के विरुद्ध हर परिस्थिति के लिए तैयार बीकानेर: 90 अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल….

बीकानेर, @MaruSangram। तेज रफ़्तार 108 एंबुलेंस जैसे ही अस्पताल के गेट पर पहुंची, पीपीई किट में उपस्थित स्टाफ ने उसमे आए डमी कोविड मरीज को तुरंत ऑक्सीजन लगाकर स्ट्रचर पर लिया और लगभग दौड़ाकर सीधा प्रथम तल पर स्थित कोविड वार्ड में एडमिट कर लिया। जहां नर्सिंग स्टाफ व चिकित्सकों ने मरीज का ऑक्सीजन स्तर चेक कर उसे स्टेबल किया। यह दृश्य था एसडीएम जिला अस्पताल में सोमवार को कोविड के विरुद्ध तैयारियों की मॉक ड्रिल का। यह मॉक ड्रिल सफल रही। इसके पश्चात मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल के आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ. संजय खत्री, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, नर्सिंग अधीक्षक नरेंद्र यादव, नर्सिंग अधिकारी अमित वशिष्ट, करण शर्मा, डॉ. प्रबल पवार, सुरभि सक्सेना, आफताब, बजरंग, ओमिंद्र, सुमन, प्रेम, विजय छंगानी, शरद, राजू आदि का सक्रिय योगदान रहा।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. चतुर्वेदी ने कोविड को लेकर अस्पताल की तैयारियों, ऑक्सिजन, दवाओं की उपलब्धता, कोविड सैम्पल व स्टाफ के प्रशिक्षण के संबंध में उपस्थित मीडिया को जानकारी दी।

सीएमएचओ डॉ. पंवार ने बताया कि कोरोना की किसी प्रकार की नई लहर की स्थिति में बीकानेर जिला पूर्णत: अलर्ट और तैयार है। चाहे वह बात ऑक्सीजन की उपलब्धता की हो या बेड की, वेंटिलेटर की, दवाइयों की और चाहे प्रशिक्षित मानव संसाधन की।

जिले में तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल, जिला अस्पतालों, उपजिला अस्पतालों, सेटेलाइट अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों सहित 90 से अधिक अस्पतालों में मॉक ड्रिल की गई। लगभग सभी व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई। जो बंद पड़ी थी उन्हें चला कर देख लिया गया।

डॉ अबरार पंवार ने जिला अस्पताल नोखा व निजी अस्पताल एपेक्स हॉस्पिटल में भी मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने नापासर सीएचसी, पीएचसी किलचू व यूपीएचसी तिलक नगर का निरीक्षण किया गया। वहीं जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने सीएचसी देशनोक में मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Bikaner ready for every situation against Corona: Mock drill held in 90 hospitals….

Bikaner, @MaruSangram. As soon as the high speed 108 ambulance reached the gate of the hospital, the staff present in PPE kit immediately took the dummy Covid patient who came in it on a stretcher by applying oxygen and almost ran straight to the Covid ward located on the first floor. Where the nursing staff and doctors checked the patient’s oxygen level and stabilized it. This was the scene of mock drill of preparedness against Covid at SDM District Hospital on Monday. This mock drill was successful. After this the medical oxygen plant was also inspected.

In organizing the mock drill, Chief Medical and Health Officer Dr. Mohammad Abrar Panwar, Superintendent of Hospital Dr. Praveen Chaturvedi, Kovid Ward Incharge Dr. Bhupendra Tiwari, Dr. Sanjay Khatri, District IEC Coordinator Malkosh Acharya, Nursing Superintendent Narendra Yadav, Nursing Officer Amit Vashisht, Karan Sharma, Dr. Prabal Pawar, Surbhi Saxena, Aftab, Bajrang, Omindra, Suman, Prem, Vijay Chhangani, Sharad, Raju etc. were active contributors.

Hospital Superintendent Dr. Chaturvedi informed the present media regarding the preparedness of the hospital regarding Covid, availability of oxygen, medicines, Covid samples and staff training.

CMHO Dr. Panwar told that Bikaner district is fully alert and ready in case of any new wave of Corona. Whether it is about the availability of oxygen or beds, ventilators, medicines and trained human resources.

CMHO Dr. Panwar told that Bikaner district is fully alert and ready in case of any new wave of Corona. Whether it is about the availability of oxygen or beds, ventilators, medicines and trained human resources.

Mock drill was conducted in more than 90 hospitals including PBM Hospital, District Hospitals, Upazila Hospitals, Satellite Hospitals, Community Health Centers, Primary Health Centers, Urban Primary Health Centers and empaneled private hospitals on Monday to review the preparations in the district. Went. Almost all the arrangements were found to be smooth. The ones that were lying closed were run and seen.

Dr. Abrar Panwar also reviewed the mock drill in District Hospital Nokha and Apex Hospital private hospital.

Napasar CHC, PHC Kilchu and UPHC Tilak Nagar were inspected by Deputy Chief Medical and Health Officer Health Dr. Lokesh Gupta. On the other hand, District Reproductive and Child Health Officer Dr. Rajesh Kumar Gupta inspected the mock drill at CHC Deshnok and gave necessary guidelines.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts