February 27, 2026 1:23 pm

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

बीकानेर/राशिफल, @Marusangram। आज का राशिफल/ दिनाँक:- 06/04/2023, गुरुवार
पूर्णिमा, शुक्ल पक्ष,
चैत्र

मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। आज आपका स्वभाव अत्यंत आराम तालाब रहेगा जल्दी से किसी कार्य में परिश्रम नहीं करेंगे फिर भी पूर्व में की गई मेहनत का फल आज अवश्य धन अथवा अन्य लाभों के रूप में मिलेगा। जमीन संबंधित एवं भागीदारी के कार्यों से हानि हो सकती है इसके विपरीत कला से जुड़े लोगों को लाभ होगा। थोक अथवा शेयर के कारोबारी निवेश का भरपूर लाभ ले सकेंगे। आपका सार्वजिक जीवन ठाठ बाट वाला रहेगा। किसी भी कार्य में खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे इससे बीच मे थोड़ी आर्थिक विषमताएं भी आ सकती है। रहन-सहन में आडम्बर की झलक दिखेगी। गृहस्थ सुख आज उत्तम रहेगा परिजनो से पूर्ण स्नेह मिलेगा। प्रमेह अथवा चेहरे संबंधित समस्या रहेगी।

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिमाग इधर उधर की बातों में ज्यादा रहेगा। अपने काम छोड़ पराई समस्यों में उलझेगे बिना मांगे सलाह देना बाद में भारी पड़ जायेगा इसका ध्यान रहे। स्वभाव दिन भर मनमौजी रहेगा जो मन मे आएगा करेंगे किसी के टोकने पर नाराज हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज दिन भर उदासीनता रहेगी भाग दौड़ के बाद भी परिणाम निराशाजनक ही मिलेंगे खर्च निकालने के लिये किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। भाई बंधुओ से गलतफलमी के कारण बहस होगी शांत रहे उन्हें अपनी गलती का अहसास अपने आप हो जाएगा। आज भागीदारी की योजना बनेगी लेकिन पुराने पैतृक कार्यो में कोई भागीदार ना बनाये अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर मे छूट पुट नोकझोंक लगी रहेगी। सेहत संध्या से विपरीत होगी छाती में संक्रमण हो सकता है।

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करेंगे लेकिन मध्यान और संध्या बाद के समय किसी न किसी से विवाद होने की संभावना है। आपकी वाणी और व्यवहार से किसी का अहित ना हो इसका ध्यान आज विशेष रूप से रखें। विरोधी पक्ष आज प्रबल रहेगा मध्यान तक स्वयं को किसी न किसी कार्य मे लगाये रखें इससे मन मे अनर्गल विचार नही आएंगे। दोपहर के बाद स्थिती सुधरने से कार्यो के प्रति गंभीरता आएगी लेकिन कार्य क्षेत्र पर भी ज्यादा व्यवसाय नही मिलेगा। आय व्यय बराबर रहने और खर्च पर जबरदस्ती नियंत्रण करने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा। संध्या बाद फिर से पुरानी बातों को याद कर कलह के प्रसंग बनेंगे। आज परिजनों की अप्रिय बात को अनसुनी करें। सन्तानो का परीक्षा में खराब प्रदर्शन चिंता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सुधार वाला रहेगा फिर भी धन को लेकर आज आप संतुष्ट नही रहेंगे। जिस भी कार्य से लाभ होगा उसमे कुछ न कुछ कमी ही रहेगी ज्यादा पाने के लालच में जितना मिलना है उसमें भी कमी आ सकती है। व्यवसाय में आज किसी को भूलकर भी उधार ना दें अन्यथा वापसी में परेशानी आ सकती है। भाई बंधुओ से पैतृक कार्य अथवा किसी अन्य पुराने कार्य को लेकर अनबन होने की संभावना है निर्णय लेने मे जल्दबाजी ना करें अन्य लोगो के विचार सुनने के बाद ही अपना पक्ष रखें इससे समाधान शीघ्र हो सकता है। भागीदारी के कार्य विशेष कर जमीन संबंधित कार्य मे विवाद हो सकता है आज इनको टालना ही बेहतर रहेगा। सर दर्द अपच की शिकायत हो सकती है।

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका संतोषि स्वभाव विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाये रखेगा। सोचे हुए कार्य ना बनने पर कुछ समय के लिये क्रोध आएगा फिर भी किसी का मीठा व्यवहार मिलेने से शांत हो जाएंगे। महिला वर्ग आज जितना मील उसी में संतोष करे अन्यथा स्वयंजन को दुख हो सकता है। काम-धंधे में कोई बड़ी चूक होने की संभावना है यहां भी किसी स्वजन का सहयोग बड़ी हानि होने से बचा लेगा। घर मे आज मातृ शक्ति का बोलबाला रहेगा इनसे बनाकर रखने में ही भलाई है अन्यथा दिन शांति से नही बिता पाएंगे। भाई बंधुओ से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे एक दूसरे की बात काटने पर तीखी बहस हो सकती है। माता का सुख उत्तम रहेगा अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे। सेहत में आकस्मिक गिरावट आएगी सतर्क रहें।

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वभाव से विनोदी रहेंगे व्यस्तता से समय निकाल कुछ समय के लिये प्रियजनों के साथ मसखरी करेंगे। लेकिन कार्य के समय लापरवाही करना पसंद नही करेंगे आज धार्मिक भावनाएं भी बढ़ने से मानसिक रूप से राहत अनुभव करेंगे मन मे अवश्य उथल पुथल लगी रहेगी फिर भी जाहिर नही होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर मेहनत तो करेंगे परन्तु लाभ उचित मात्रा में नही हो सकेगा। कुछ महत्त्वपूर्ण विषयो को लेकर किसी प्रतिद्वन्दी से समझौता करना पड़ सकता है। धन लाभ मध्यान बाद थोड़े अंतराल पर होता रहेगा परन्तु खर्च की

तुलना में पर्याप्त नही होगा। गृहस्थ में कुछ ना कुछ उलझनों के बाद भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नाक-कान-गले संबंधित रोग हो सकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिये हानिकर रहेगा। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे पहले धन का अभाव फिर सहयोग की कमी बाधक बनेगी। व्यवसायी वर्ग आज संग्रह करने से बचे अन्यथा धन फसने के प्रबल योग है। सार्वजनिक क्षेत्र पर तो आपकी छवि धनवान जैसी बनेगी लेकिन अंदर से स्थिति इसके विपरीत रहेगी उधारी को लेकर किसी से किया वादा पूरा ना करने पर अपमानित होना पड़ेगा। जल्दबाजी में कोई भी जोखिम वाला कार्य ना करें अन्यथा लेने के देने पड़ जाएंगे। लंबी यात्रा, अग्नि और मशीनरी से सावधानी बरतें दुर्घटना हो सकती है। संध्या के समय बौद्धिक परिश्रम करने पर थोड़ा बहुत धन मिल जाएगा। घर मे किसी का जिद्दी व्यवहार क्रोध दिलाएगा शांत रहने का प्रयास करें वरना बिना बात सरदर्दी बढ़ेगी। स्वसन तंत्र में खराबी आएगी।

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन बुद्धि विवेक की कमी रहने पर भी आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान के साथ भविष्य में लाभ के द्वार भी खुलेंगे। कार्य क्षेत्र पर लापरवाही करेंगे जिससे कोई पुराना स्नेह संबंध खराब हो सकता है। व्यवसायी वर्ग और नौकरी पेशा जातक शारीरिक परिश्रम की जगह आज दिमागी कसरत कर लाभ कमाएंगे लेकिन जिस लाभ के हकदार है उतना नही हो पाने पर निराशा भी होगी। स्वभाव में अकड़ रहने पर भी परिजनों से अच्छी पटेगी घर के सदस्य अपने निजी स्वार्थ के लिये आपकी गलतियों को अनदेखा करेंगे जिससे स्वभाव की उद्दंडता बढ़ेगी इस पर नियंत्रण रखें। आज हाथ पैरों में शिथिलता और जननेन्द्रिय संबंधित शिकायत से परेशानी होगी। यात्रा की योजना निरस्त होगी।

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप सभी क्षेत्रों से ज्यादा ही उम्मीद लगाए रहेंगे परन्तु सफलता कुछ एक में ही मिल सकेगी। सरकारी कार्य भी आज कुछ कमी रहने से अपूर्ण रह सकते है। नौकरी-व्यवसाय में कार्य विलम्ब से आरंभ करने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी धन की कमी रहने से महत्त्वपूर्ण कार्य की योजना बनी बनाई रह जायेगी। संध्या के समय से स्थिति सुधरेगी लाभ की संभावना बनेगी परन्तु समय की कमी भी रहने से लाभ सीमित रहेगा। पिता को छोड़ अन्य पारिवारिक जन का सहयोग मिलने पर भी मानसिक उद्वेग रहेगा। चर्म रोग खुजली अथवा अग्नि से जलने के भय है।

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा किसी मनोकामना पूर्ति ना होने का दुख आज भी रह सकता है। धैर्य हीनता के बाद भी दिन सुख संतोष जनक ही रहेगा। दिन के आरम्भ से मध्यान तक दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे इसके बाद कार्य क्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसे बिना किसी सहयोग के पूर्ण कर लेंगे पठन पाठन संबंधित एवं सौंदर्य-साज सज्जा संबंधित कार्य से विशेष लाभ की उम्मीद है। धन की आमद अल्प मात्रा में लेकिन कई बार होने से दिन भर का कोटा पूर्ण कर लेंगे। नौकरी वालो के लिये मध्यान तक का समय ठीक रहेगा इसके बाद कार्यो में उलझन बढ़ेगी। घर के छोटे छोटे खर्च परेशान करेंगे। अग्नि से कष्ट एवं पेट से उपर के भाग में कष्ट हो सकता है।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज भी मध्यान तक शारीरिक रूप से शिथिलता बनी रहेगी इस कारण कुछ आवश्यक कार्य आगे के लिये निरस्त करने पड़ेंगे वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह निर्णय उपयुक्त ही रहेगा। मध्यान के बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा लेकिन स्वभाव में जल्दबाजी रहने के कारण कुछ कार्य बिना सोचे करेंगे जिससे कार्य बनने की जगह ज्यादा उलझ जाएंगे। धन की आमद आवश्यकता से कम ही रहेगी आवश्यक खर्च संचित धन से करने पड़ेंगे। आज आपको परिजनों की कोई पुरानी सलाह ना मानने की ग्लानि भी होगी। संध्या के समय पति पत्नी के बीच कहाँ सुनी हो सकती है। संताने आज्ञाकारी रहेंगी लेकिन कोई गुप्त बात खुलने के कारण इनके प्रति हीन भावना बनेगी। पिता अथवा पैतृक कार्यो में लाचारी दिखेगी।

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन भर आप विपरीत लिंगीय आकर्षण में बंधे रहेंगे। अपने काम को छोड़ अनर्गल प्रवृतियों में समय और धन बर्बाद करने से घर और समाज मे सम्मान खो सकते है। कार्य क्षेत्र पर कार्य करते समय ध्यान कही और ही रहेगा धन लाभ के प्रसंग अकस्मात बनेंगे लेकिन लापरवाह रहने के कारण हाथ से निकलने की संभावना है। सहकर्मियो पर नाजायज दबाव और हुकुम ना चलाया अन्यथा अकेले रह जाएंगे। धन की आमद होगी लेकिन खर्च निकालने के लिए भी कम पड़ेगी। भाई बहन का अधिक बोलना अखरेगा फिर भी धैर्य बनाये रखें आपके हित की बात की करेंगे। किसी की चुगलखोरी के शिकार बनेंगे। आज अनैतिक साधनों से लाभ आसानी से मिलेगा फिर भी इनसे बचना ही बेहतर रहेगा। संध्या के समय शारीरिक क्षमता में कमी आएगी फिर भी मौज शौक से पीछे नहीं हटेंगे।

Horoscope: How will be your day today, what do the stars of luck say, know the horoscope….

Bikaner / Horoscope, @Marusangram. Today’s Horoscope / Date:- 06/04/2023, Thursday
full moon, bright side,
Chaitra

Aries???? (chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, a)
Today will be a day of happiness and prosperity for you. Today, your nature will be extremely relaxed, you will not work hard in any work quickly, yet you will definitely get the result of the hard work done in the past in the form of money or other benefits. Land related and partnership works can cause loss, on the contrary, people associated with art will benefit. Wholesale or share traders will be able to take full advantage of the investment. Your public life will be glamorous. Will not back down from spending in any work, due to which there may be some economic disparities in between. There will be a glimpse of ostentatiousness in living. Household happiness will be good today, you will get full affection from family members. There will be a problem related to discharge or face.

Taurus ???? (e, oo, a, o, wa, v, wu, ve, wo)
Today your mind will be busy with other things here and there. Leaving your work, you will get entangled in other people’s problems, keep in mind that giving advice without asking will be heavy later. The nature will be capricious throughout the day, whatever comes to mind, will get angry if someone interrupts. There will be indifference in the work area throughout the day, even after running the results will be disappointing, there may be a need to borrow from someone to meet the expenses. There will be a debate with brothers and brothers due to misunderstanding, keep calm, they will automatically realize their mistake. Today partnership will be planned, but do not make anyone a partner in old ancestral works, otherwise you will have to repent later. There will be discord and squabbling in the house. Health will be opposite from evening, there may be chest infection.

Gemini???? (ka, ki, ku, d, ng, ch, k, ko, ha)
Today you will try to remain mentally calm, but there is a possibility of a dispute with someone or the other during the afternoon and evening. Pay special attention today so that no one is harmed by your speech and behavior. The opposition will be strong today, keep yourself engaged in some or the other work till the middle of the day, because of this unrestrained thoughts will not come in your mind. Improvement in the situation after noon will bring seriousness towards the work, but there will not be much business in the work area. Economic balance will be maintained by keeping income expenditure equal and forcefully controlling expenditure. After the evening, remembering the old things again, there will be incidents of discord. Today, ignore the unpleasant talk of the family members. Poor performance of children in the examination will increase the worry. Health will remain.

Cancer ???? (hee, hoo, hey, ho, da, dee, doo, dey, doe)
Even today, the day will be better from the economic point of view, yet today you will not be satisfied with money. Any work that will be beneficial, there will be some deficiency in it, due to the greed of getting more, there may also be a decrease in what is to be received. Do not lend money to anyone in business today, otherwise there may be trouble in return. There is a possibility of a rift with brothers and brothers regarding ancestral work or any other old work, do not be hasty in taking decisions; There can be a dispute in the work of partnership, especially in the work related to land, today it will be better to avoid them. Headache may be a complaint of indigestion.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts