May 29, 2026 3:06 am

ट्विटर ने बदला अपना LOGO, ब्लू बर्ड की जगह नजर आ रहा ‘डॉगी’, जाने कौन है ये….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

ट्विटर ने बदला अपना LOGO, ब्लू बर्ड की जगह नजर आ रहा ‘डॉगी’, जाने कौन है ये….

नई दिल्ली, @MaruSangram। ट्विटर के मालिक एलन मस्क इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के फीचर्स में एक और बड़ा बदलाव किया है। इस बार एलॉन मस्क ने ट्विटर का लोगो (Logo) ही बदल दिया है। ब्लू बर्ड की जगह अब ‘डॉगी’ नजर आ रहा है। ऐसे में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर अब कुछ अलग दिखने लगी है। 

ट्विटर की नीली चिड़िया की जगह ‘डॉगी’ बैठ गया है।

ट्विटर ने अपना ‘ब्लू बर्ड’ वाला LOGO बदलकर अब ‘डॉज’ कर दिया है। दरअसल ‘डॉज’ डॉजकॉइन क्रिप्टो करेंसी का भी आइकन है। एलन मस्क डॉजकॉइन के समर्थकों में से एक है। इस ‘डॉज’ को अक्सर मीम्स में देखा गया है।

हालांकि मस्क ने फरवरी में ही LOGO बदलने की ओर इशारा कर दिया था। अभी तक आधिकारिक रूप से इस बदलाव की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस कुत्ते का नाम काबोसु:
डॉजकॉइन ने ट्विटर का लोगो बदले जाने के बाद ट्वीट कर बताया कि इस कुत्ते का नाम काबोसु है। यह जापान के सकुरा में अपने मालिक अत्सुको सातो के साथ रहता है। अत्सुको सातो ने साल 2010 में अपने ब्लॉग पर काबोसु की तस्वीरें अपलोड की थीं। डॉजकॉइन ने बताया कि काबोसु एक रेस्क्यू डॉग है।

Twitter changed its logo, ‘Doggy’ is seen in place of Blue Bird, don’t know who is this….

New Delhi, @MaruSangram. Twitter owner Elon Musk has made another major change in the features of this micro-blogging platform. This time Elon Musk has changed the logo of Twitter. ‘Doggy’ is now visible in place of Blue Bird. In such a situation, the micro-blogging site Twitter is now starting to look somewhat different.

‘Doggy’ has replaced the blue bird of Twitter.

Twitter has changed its logo from ‘Blue Bird’ to ‘Dodge’. Actually ‘Dodge’ is also the icon of Dodgecoin crypto currency. Elon Musk is one of the supporters of Dodgecoin. This ‘dodge’ has often been seen in memes.

However, Musk had indicated towards changing the LOGO in February itself. Till now no official information about this change has been given.

The name of this dog is Kabosu:
After changing the logo of Twitter, DodgeCoin tweeted that the name of this dog is Kabosu. It lives with its owner, Atsuko Sato, in Sakura, Japan. Atsuko Sato uploaded photos of Kabosu to her blog in 2010. Dodgecoin pointed out that Kabosu is a rescue dog.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts