February 21, 2026 4:23 am

ऊर्जा मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बज्जू के पहले निर्वाचित छात्र संघ के कार्यालय का किया उद्घाटन….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

ऊर्जा मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बज्जू के पहले निर्वाचित छात्र संघ के कार्यालय का किया उद्घाटन

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें युवा, चुनौतियों का करें डटकर मुकाबला: श्री भाटी

बीकानेर, @MaruSangram। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को राजकीय महाविद्यालय बज्जू के पहले छात्र संघ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
ऊर्जा मंत्री ने छात्र संघ के पहले अध्यक्ष शिवराम गोदारा एवं उपाध्यक्ष मांगीलाल सियाग को छात्रसंघ कार्यालय को पदभार ग्रहण करवाया और शुभकामनाएं दी।

छात्र नेताओं ने बज्जू के चहुंमुखी विकास के लिए ऊर्जा मंत्री भाटी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस बजट में बज्जू में कन्या काॅलेज खुलवाकर छात्राओं का उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर दिया है। बेटियों ने भी ऊर्जा मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर आभार जताया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने जीवन में शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला और कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें और कड़ी मेहनत करें।

उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का मुकाबला कर विद्यार्थी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा किसी युवा के लिए कॉलेज शिक्षा का दौर महत्वपूर्ण होता है। यह भविष्य की नीव तैयार करता है। युवा साथी इस समय का सदुपयोग करें।

उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाएं। एक पढ़ी लिखी बेटी दो परिवारों को रोशन करती है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व तक बज्जू बेहद पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता था। अब यह विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में 8 महाविद्यालय खुल गए हैं। इससे आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। क्षेत्र के बच्चे पढ़ेंगे तो सरकारी नौकरियों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

ऊर्जा मंत्री ने विधायक निधि से कन्या काॅलेज की 100 छात्राओं के लिए फर्नीचर और पीजी काॅलेज में आवश्यकता के अनुसार फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

बज्जू सरपंच कप्तान मोहन लाल गोदारा गत सवा चार वर्षों में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में हुए शिक्षा व उच्च शिक्षा, सड़क, पानी-बिजली, प्रशासनिक कार्यालय खुलवाने सहित ऐतिहासिक विकास कार्यों पर जानकारी दी।

छात्रा निशा ने जीवन में शिक्षा के महत्त्व और समाज के प्रति हमारे दायित्व विषय पर विचार व्यक्त किए। जिला परिषद सदस्य मोहनदान, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र खींचड़, छात्रा प्रियंका और सुरभि, राम निवास बिश्नोई, पीबीएम नर्सिंग छात्र संघ अध्यक्ष रविन्द्र गोदारा, भागीरथ तेतरवाल, राकेश गोदारा ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भामाशाहों ने महाविद्यालय के विकास के लिए नगद राशि भेंट की। एनएनएस की टीम ने काॅलेज प्राचार्य राहुल सक्सेना और व्याख्याताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। प्राचार्य सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर काॅलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राजस्थानी लोक गीतों पर आधारित सांकृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश की।

जिला परिषद सदस्य मोहनदान, भागीरथ तेतरवाल, पंचायत समिति सदस्य पतराम सारण, रायका समाज के अध्यक्ष जोराराम रायका, तोलाराम सियाग, उपखण्ड अधिकारी हरि सिंह शेखावत, विकास अधिकारी अमर सिंह बीका, अधीक्षण अभियन्ता डिस्काॅम राजेन्द्र सिंह मीना, काॅलेज के विद्यार्थी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Energy Minister inaugurated the office of first elected student union of Government College Bajju

Youth should move forward by setting goals, face the challenges firmly: Shri Bhati

Bikaner, @MaruSangram. Energy Minister Bhanwar Singh Bhati formally inaugurated the first student union office of Government College Bajju on Sunday.
The Energy Minister got Shivram Godara, the first president of the student union and Mangilal Siyag, the vice president, to take charge of the office of the student union and congratulated them.

Student leaders expressed gratitude to Energy Minister Bhati for the all-round development of Bajju and said that in this budget, girls have been given a golden opportunity to get higher education by opening a girls’ college in Bajju. The daughters also expressed their gratitude by presenting a bunch of flowers to the Energy Minister.

On this occasion, the Energy Minister highlighted the importance of education in life and said that the students should aim forward in life and work hard.

He said that the students should move forward by facing the challenges in life. He said that the phase of college education is important for a youth. It lays the foundation for the future. Young friends, make good use of this time.

He said that better opportunities for education should be made available to the daughters. An educated daughter illuminates two families. He said that Bajju was considered a very backward area till a few years ago. Now it is moving on the path of development.

He said that today 8 colleges have been opened in Srikolayat assembly constituency. Due to this, better results will be seen in the coming time. If the children of the region study, their participation in government jobs will increase.

The Energy Minister announced to provide furniture for 100 girl students of Kanya College and PG College as per requirement from MLA’s fund.

Bajju Sarpanch Captain Mohan Lal Godara gave information about historical development works including opening of education and higher education, roads, water-electricity, administrative offices in Srikolayat assembly constituency in the last four and a half years.

Student Nisha expressed her views on the importance of education in life and our responsibility towards the society. Zilla Parishad member Mohandan, Panchayat Samiti member Om Prakash, former president Narendra Khindhar, students Priyanka and Surbhi, Ram Niwas Bishnoi, PBM Nursing Students Union President Ravindra Godara, Bhagirath Tetarwal, Rakesh Godara also expressed their views. On this occasion, a large number of Bhamashahs presented cash for the development of the college. The team of NNS welcomed the college principal Rahul Saxena and the lecturers by presenting mementos. Principal Saxena expressed vote of thanks.

On this occasion, the students of the college presented a cultural program based on patriotism and Rajasthani folk songs.

Zilla Parishad member Mohandan, Bhagirath Tetarwal, Panchayat Samiti member Patram Saran, Raika Samaj President Joraram Raika, Tolaram Siyag, Sub-Divisional Officer Hari Singh Shekhawat, Development Officer Amar Singh Bika, Superintending Engineer Discom Rajendra Singh Meena, college students and villagers were present. .

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts