February 15, 2026 5:03 am

KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालयों में पहली क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू, 17 अप्रैल तक करें अप्लाई

Jitu Kumar

Jitu Kumar

KVS Admission 2023: केंद्रीय विद्यालयों में पहली क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू, 17 अप्रैल तक करें अप्लाई

बीकानेर, @Marusangram। केंद्रीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 1 के साथ-साथ कक्षा 2 से 10 तक की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा जारी किया गया है। इसके मुताबिक, केंद्रीय विद्यालयों में पहली क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी और यह 17 अप्रैल 2023 तक चलेगी। वहीं, अन्य कक्षाओं में एडमिशन के लिए आवेदन 3 से 12 अप्रैल 2023 तक किए जा सकेंगे।

पहली लिस्ट 20 अप्रैल को जारी

नोटिफिकेशन में केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा की सभी सीटों और अन्य कक्षा की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स में से सिलेक्टेड स्टूडेंट्स की लिस्ट की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहली लिस्ट 20 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस लिस्ट के आधार पर एडमिशन 21 अप्रैल से लिया जाएगा।

अन्य कक्षाओं की लिस्ट 17 अप्रैल को जारी

सीटें खाली रहने पर दूसरी लिस्ट 28 अप्रैल को और तीसरी लिस्ट 4 मई 2023 को जारी की जाएगी। वहीं, अन्य कक्षाओं के लिए सिलेक्टेड स्टूडेंट्स की लिस्ट 17 अप्रैल को जारी होगी और एडमिशन 18 से 29 अप्रैल तक लिया जाएगा। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 और अन्य कक्षाओं के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर किए जा सकेंगे।

आवेदन के लिए ये डाक्यूमेंट्स जरूरी

बच्चें का जन्म प्रमाण पत्र
पेरेंट्स का आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
वैलिड मोबाइल नंबर और मेल आईडी
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए लाॅग इन करें। सभी जरूर डिटेल्स भरें।
एडमिशन फाॅर्म भरें और डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
स्कूल का चयन करें और सबमिट कर दें।

KVS Admission 2023: Application for admission in first class in Kendriya Vidyalayas starts from March 27, apply till April 17

Bikaner, @Marusangram. Notification has been issued by Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) for admission to vacant seats in class 1 as well as class 2 to 10 in Kendriya Vidyalayas during the year 2023-24. According to this, the application process for admission in the first class in Kendriya Vidyalayas will start from March 27 and will continue till April 17, 2023. Whereas, applications for admission in other classes can be made from 3 to 12 April 2023.

First list released on 20 April

In the notification, the dates of the list of selected students have also been announced from among the students who applied for admission on all the seats of first class and vacant seats of other classes in Kendriya Vidyalayas. According to the notification, the first list will be released on April 20. Admission will be taken on the basis of this list from 21st April.

List of other classes released on 17th April

If seats remain vacant, the second list will be released on 28 April and the third list on 4 May 2023. Whereas, the list of selected students for other classes will be released on April 17 and admission will be taken from April 18 to 29. Applications for class 1 and other classes in Kendriya Vidyalayas can be made on the official website, kvsonlineadmission.kvs.gov.in.

These documents are necessary for the application

birth certificate of children
Aadhar card of parents
Address proof
Passport size photograph of the child
Valid mobile number and mail id
Apply like this
Go to the official website kvsonlineadmission.kvs.gov.in.
Log in to register. Fill all the details.
Fill the admission form and upload the documents.
Select the school and submit.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts