February 28, 2026 5:50 pm

सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 से शुरू होंगे….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 से शुरू होंगे

अजमेर, @Marusangram। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के 16वें संस्करण की परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-ऑनलाइन) मोड में इस वर्ष दिसंबर से जनवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस संबंध में सीबीएसई द्वारा गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी किए गए। निदेशक सीटेट के अनुसार ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर है। इस दिन रात 11.59 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। शुल्क का भुगतान 25 नवंबर तक दोपहर 3:30 बजे से पहले किया जा सकेगा।

यह है परीक्षा शुल्क
सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर के लिए ₹1000 और फर्स्ट और सेकंड दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए शुल्क तय किया गया है। एससी, एसटी और विकलांग वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए ₹500 और फर्स्ट और सेकंड दोनों पेपर के लिए ₹600 शुल्क देना होगा।

Online applications for CTET will start from 31

Ajmer, @Marusangram. The 16th edition of the Central Teacher Eligibility Test (CTET) will be conducted by the Central Board of Secondary Education from December to January 2023 this year in CBT (Computer Based Test-Online) mode.

The online application process for this exam is starting from 31 October. Guidelines in this regard were issued by CBSE on Thursday. According to Director CTET, the last date for online application is 24 November. Applications can be made till 11.59 pm on this day. The fee can be paid till November 25 before 3:30 pm.

this is the exam fee
The fee for general and OBC candidates has been fixed at Rs 1000 for one paper and Rs 1200 for both first and second paper. SC, ST and PWD candidates will have to pay a fee of ₹ 500 for one paper and ₹ 600 for both first and second paper.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts