March 3, 2026 8:44 am

विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह पर जांच शिविर व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित: 232 की हुई मुख स्वास्थ्य जांच….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह पर जांच शिविर व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित: 232 की हुई मुख स्वास्थ्य जांच

बीकानेर, @MaruSangram। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख स्वास्थ्य प्रकोष्ठ द्वारा मुख स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमे जांच व जागरण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार व मंगलवार को देशनोक चिकित्सालय में विभिन्न गतिविधियाँ की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक तथा महात्मा गांधी राजकीय दुग्गड़ विद्यालय, देशनोक में मुख स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर लगाकर दन्त चिकित्सक डॉ. रोचक सोनी तथा डेंटल हाइजीनिस्ट संजय शर्मा द्वारा मुख स्वास्थ्य जांच की गई।

देशनोक चिकित्सालय में 88 मरीजों तथा दुग्गड़ विद्यालय में 144 बच्चों की मुख स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें ब्रशिंग की सही तकनीक की जानकारी भी दी गई। इस शिविर में बच्चों-बड़ो को मुँह में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचने के उपाय के बारें में बताया गया।

गुटखा के विरुद्ध चिकित्सा विभाग के नवाचार “मुँह है या डस्टबीन” नामक संदेश दिया गया।

इस शिविर में डॉ. मनोज गुप्ता चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, अशोक कुमार चौधरी प्रधानाचार्य, सवाई सिंह चारण अध्यापक, जगदीश दान अध्यापक, किरण कंवर एवं संतोष जाट आशा सहयोगिनी आदि ने सहयोग दिया। सभी उपस्थित जनों को मुख्य स्वास्थ्य संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

Check-up camp and awareness program organized on World Oral Health Week: 232 oral health check-ups done

Bikaner, @MaruSangram. On the occasion of World Oral Health Day, Oral Health Week is being celebrated by the Oral Health Cell of the Medical and Health Department, in which investigation and awareness activities are being organized. In this episode, various activities were done in Deshnok Hospital on Monday and Tuesday.

Chief Medical and Health Officer Dr. Mohammad Abrar Panwar said that oral health check-up was done by dentist Dr. Rochak Soni and dental hygienist Sanjay Sharma by organizing oral health screening camp at Community Health Center Deshnok and Mahatma Gandhi Government Duggad School, Deshnok.

Oral health check-up was done for 88 patients in Deshnok Hospital and 144 children in Duggad School. They were also given information about the correct brushing technique. In this camp, children and adults were told about the measures to avoid various diseases occurring in the mouth.

Medical Department’s innovation against Gutkha was given a message called “Mouth or Dustbin”.

In this camp, Dr. Manoj Gupta Medical Officer-in-charge, Ashok Kumar Chaudhary Principal, Sawai Singh Charan teacher, Jagdish Dan teacher, Kiran Kanwar and Santosh Jat Asha Sahyogini etc. cooperated. Chief health related oath was also administered to all the present people.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts