March 12, 2026 1:20 am

पौधे लगाने के साथ इनकी परवरिश की लें शपथ, विशेषाधिकारी शर्मा ने किया पौधारोपण…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

पौधे लगाने के साथ इनकी परवरिश की लें शपथ, विशेषाधिकारी शर्मा ने किया पौधारोपण…..

बीकानेर, @MaruSangram। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने सुजानदेसर क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस दौरान भागीरथ नंदिनी संस्था द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।

यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि हमें पौधे लगाने के साथ इनकी परवरिश की शपथ भी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में आगे आएं, जिससे ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन का जीवन स्तर सुधरा है।

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचे, इसके लिए सतत प्रयास किए जाएं। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा इसे दूसरों के लिए प्रेरणादाई बताया।

भागीरथ नंदिनी के संयोजक मिलन गहलोत ने सुजानदेसर गोचर को गो अभ्यारण्य घोषित करने की आवश्यकता जताई और कहा कि यहां प्रतिदिन करोड़ों लीटर पानी शोधित होता है। यहां बड़ी संख्या में पौधे लगाए जा सकते हैं।
इस दौरान श्रीगोपाल उपाध्याय, तोलाराम गहलोत, मूलचंद सामसुखा और ऋषि कुमार व्यास ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में अशोक कच्छावा, छगन गहलोत, दुलीचंद गहलोत, चांदमल भाटी, अशोक कुमार सैन, मघाराम मेघवाल, तुलसी राम गहलोत, मुमताज शेख, पार्वति गुंसाई, संतोष पड़िहार, लक्ष्मी तंवर, अर्चना सुथार, मन्नू सेवग तथा एड. विनोद सिहाग आदि मौजूद रहे।

बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
विशेषाधिकारी शर्मा बुधवार को बंगला नगर में आयोजित सम्मान समारोह, सायं 5 बजे धरणीधर रंगमंच पर उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम और रात्रि 8.30 बजे बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शिरकत करेंगे।

Along with planting saplings, take oath to nurture them, Special Officer Sharma planted saplings…..

Bikaner, @MaruSangram. Chief Minister’s Special Officer Mr. Lokesh Sharma planted saplings in Sujandesar area. During this he was felicitated by Bhagirath Nandini Sanstha.

Addressing the meeting organized here, Mr. Sharma said that along with planting saplings, we should also take an oath to nurture them. He said that it is very necessary for the natural balance. He said that the young generation should come forward in making the area green, so that the menace of global warming can be reduced.

He said that the standard of living of common people has improved due to the public welfare schemes run by the state government.

Continuous efforts should be made to ensure that the information and benefits of these schemes reach every eligible person. He appreciated the work being done by the organization and called it inspirational for others.
Bhagirath Nandini’s convenor Milan Gehlot expressed the need to declare Sujandesar Gochar as a cow sanctuary and said that crores of liters of water are purified here every day. A large number of plants can be planted here.
During this Shrigopal Upadhyay, Tolaram Gehlot, Moolchand Samsukha and Rishi Kumar Vyas also expressed their views.

Ashok Kachhawa, Chhagan Gehlot, Dulichand Gehlot, Chandmal Bhati, Ashok Kumar Sain, Magharam Meghwal, Tulsi Ram Gehlot, Mumtaz Sheikh, Parvati Gunsai, Santosh Padihar, Laxmi Tanwar, Archana Suthar, Mannu Sevag and Ed. Vinod Sihag etc. were present.

Will participate in various programs on Wednesday
Special Officer Sharma will attend the felicitation ceremony organized at Bangla Nagar on Wednesday, Consumer Day program at Dharnidhar Theater at 5 pm and the final match of Box Cricket Tournament at 8.30 pm.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts