April 2, 2026 1:48 am

घरेलू सिलेंडर पर फिर सख्ती: घरेलू सिलेंडर के उपयोग पर बढ़ेगी सख्ती, पढ़ें पुरी खबर…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

घरेलू सिलेंडर पर फिर सख्ती: घरेलू सिलेंडर के उपयोग पर बढ़ेगी सख्ती, पढ़ें पुरी खबर…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर में जयपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद वहां मिले घरेलू सिलेंडर का मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पुलिस ने दावा किया था कि मौके पर पचास सिलेंडर पड़े थे, जिन्हें समय रहते नहीं हटाते तो हादसा और खतरनाक हो सकता था। बताया जा रह है कि अधिकांश सिलेंडर घरेलू थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ये घरेलू सिलेंडर कहां से आए?

कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा- सिलेंडर में रिसाव के कारण हादसे हो रहे हैं। ऐसे में इन सिलेंडर के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होनी चाहिए।

गैस सिलेंडर से रिसाव आदि के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरुकता के साथ सेफ्टी उपायों की बारीकी से मॉनिटरिंग की जाए। रेस्टोरेंट व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सुरक्षा उपकरण आदि की जांच के लिए टीमें भेजें। गैस एजेंसी को घरों में फर्स्ट इंस्टॉलेशन के लिए पाबंद किया जाए।

देशनोक मामले की जांच होगी
देशनोक में एक घर में सिलेंडर फटने से छह जनों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में अब प्रशासन जांच करेगा। कलेक्टर ने इसके लिए जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। सिलेंडर फटने का कारण कंपनी की ओर से दिए गए सिलेंडर में कमी थी या फिर सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं थी? इसकी जांच होगी।

Strictness again on domestic cylinder: Strictness will increase on the use of domestic cylinder, read full news…..

Bikaner, @MaruSangram. After a fire broke out in a restaurant on Jaipur Road in Bikaner, the matter of domestic cylinders found there has reached the administration. The police had claimed that fifty cylinders were lying on the spot, if they were not removed in time, the accident could have been more dangerous. It is being told that most of the cylinders were domestic. In such a situation, the question is arising that where did these domestic cylinders come from?

Collector Bhagwati Prasad Kalal has taken this situation seriously. He clearly said – accidents are happening due to leakage in the cylinder. In such a situation, action should be taken on receiving complaints of misuse of these cylinders.

Safety measures should be closely monitored with awareness to prevent accidents due to leakage etc. from gas cylinders. Send teams to check the security equipment etc. installed in restaurants and commercial establishments. Gas agency should be banned for first installation in homes.

Deshnok case will be investigated
The administration will now investigate the matter in which six people were seriously injured due to cylinder blast in a house in Deshnok. The Collector has ordered to constitute an inquiry committee for this. The reason for the explosion of the cylinder was the shortage in the cylinder given by the company or the security system was not correct? It will be investigated.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts