March 3, 2026 8:43 am

चिकित्सा के क्षेत्र में बीकानेर को एक ओर मिला बेहतर विकल्प, एमएम हॉस्पिटल का हुआ शुभारम्भ…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

चिकित्सा के क्षेत्र में बीकानेर को एक और मिला बेहतर विकल्प, एमएम हॉस्पिटल का हुआ शुभारम्भ…..

बीकानेर: रविवार को नत्थूसर बास में विधिवत पूजा अर्चना के बाद एम. एम. हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ।

बीकानेर, @MaruSangram। एम. एम .मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ आज जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉक्टर लोकेश शेखावत , ज्वाइंट डायरेक्टर जनसंपर्क सुश्री नर्मदा इंदौरिया, प्रदीप शेखावत( वरिष्ठ पत्रकार), विप्र बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू, डॉ. मो. साबिर, उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राहुल हर्ष, चुरु मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.के. बिनावरा मुख्य अतिथि के तौर पर पधारें।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. लोकेश शेखावत ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया शहरी क्षेत्र में इस तरह की सुविधा युक्त अस्पताल का खोलना सुखद एहसास है।

हॉस्पिटल प्रबंधक सुशीर सिंह भाटी एवं रोहित श्रीमाली ने बताया कि सभी बेहतर सुविधाओं के साथ हर मरीज की बेहतर सेवा के उद्देश्य के साथ इस हॉस्पिटल का शुभारंभ किया जा रहा है।

वही इस हॉस्पिटल में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा मिलेगी। साथ ही सभी तरह की जांच व 24 घंटे मेडिकल सुविधा का लाभ शहरवासी ले सकेंगे।

इस दौरान शिक्षाविद जानकी नारायण श्रीमाली, पं जतनलाल श्रीमाली, कन्हैयालाल भाटी, सुरेंद्र गहलोत कैलाश तरड़ मोहन कस्बा पत्रकार संतोष जैन दिलीप भाटी पत्रकार राजीव हर्ष पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश सक्सेना, जार के अध्यक्ष श्याम मारु, दिनेश मारू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bikaner got another better option in the field of medicine, MM Hospital started…..

Bikaner, MM Hospital was inaugurated on Sunday at Nathusar Bass after the formal worship.

Bikaner, @MaruSangram. MM Multi Specialty Hospital was inaugurated today by Dr. Lokesh Shekhawat, Vice Chancellor of Jai Narayan Vyas University Jodhpur, Joint Director Public Relations Ms. Narmada Indoriya, Pradeep Shekhawat (Senior Journalist), Vipra Board Member Rajkumar Kiradu, Dr. Mohd. Sabir, Deputy Director Medical and Health Services Dr. Rahul Harsh, Principal of Churu Medical College Dr. B.K. Binawara arrived as the chief guest.

On this occasion, Vice-Chancellor Dr. Lokesh Shekhawat said that it is a pleasant feeling to open a hospital with such facilities in the first Sukh Nirogi Kaya urban area.

Hospital managers Sushir Singh Bhati and Rohit Shrimali said that this hospital is being started with the aim of better service to every patient with all the best facilities.

In this hospital, the facility of Physician, Gynaecologist, Nose, Ear Throat specialist, Orthopedist, Dermatologist and Physiotherapist will be available. Along with this, the residents of the city will be able to take advantage of all kinds of tests and 24-hour medical facilities.
During this, educationist Janki Narayan Shrimali, Pandit Jatanlal Shrimali, Kanhaiyalal Bhati, Surendra Gehlot, Kailash Tarad Mohan Kasba, journalist Santosh Jain, Dilip Bhati, journalist Rajeev Harsh, former Joint Director Dinesh Saxena, JAR President Shyam Maru, Dinesh Maru and many dignitaries were present.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts