March 6, 2026 4:34 am

बीकानेर की राजमाता का पार्थिव देह जुनागढ़ किले में दर्शनार्थ रखा, मंत्री कल्ला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति पहुंच रहें, देखें विडियो…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

बीकानेर की राजमाता का पार्थिव देह जुनागढ़ किले में दर्शनार्थ रखा, मंत्री कल्ला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति पहुंच रहें, देखें विडियो…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर के जूनागढ़ किले में राजमाता सुशीला कुमारी की पार्थिव देह अंतिम दर्शनार्थ रखी गई है। आज बीकानेर राजपरिवार की सदस्य राज्यश्री कुमारी, सिद्धि कुमारी आदि ने पुष्प अर्पित किए।

शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को जूनागढ़ पहुंचकर पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शिक्षा मंत्री ने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी से मिलकर श्रीमती सुशीला कुमारी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि श्रीमती सुशीला कुमारी का निधन समूचे बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्रीमती सुशीला कुमारी आध्यात्मिक और समाज सेवा के लिए तत्पर रहने वाली महिला थी। उन्होंने खेलों के प्रोत्साहन के लिए भी खूब काम किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व राजपरिवार से उनके घरेलू रिश्ते रहे। ऐसे में श्रीमती सुशीला कुमारी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दौरान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव डॉ. बिठ्ठल बिस्सा मौजूद रहे।

इस दौरान कर्नल देवनाथ सिंह, हनुवंत सिंह, गोविंद सिंह, अजित सिंह, मोहिराज सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रेम अग्रवाल, लालजी अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

जूनागढ़ में आज दिनभर अंतिम दर्शन के लिए लोगो की भीड़ हैं। अंतिम यात्रा जूनागढ़ से रविवार को देवीकुंड सागर के लिए रवाना होगी।

The body of Rajmata of Bikaner was kept in Junagarh fort for darshan, many dignitaries including Minister Kalla were reaching, see video…..

Bikaner, @MaruSangram. The mortal remains of Rajmata Sushila Kumari have been kept for the last darshan in the Junagarh fort of Bikaner. Today Rajyashree Kumari, Siddhi Kumari etc. members of the Bikaner royal family offered flowers.

Education Minister Dr.B. D. Kalla reached Junagadh on Saturday and paid tribute to former Rajmata Smt. Sushila Kumari by offering a wreath on her mortal remains.
The Education Minister expressed grief over the demise of Smt. He said that the death of Mrs. Sushila Kumari is an irreparable loss for the entire Bikaner. He said that Mrs. Sushila Kumari was a woman who was always ready for spiritual and social service. He also did a lot of work for the promotion of sports. The Education Minister said that he had domestic relations with the former royal family. In such a situation, the death of Mrs. Sushila Kumari is a personal loss for her. During this, Deputy Registrar of Maharaja Ganga Singh University Dr. Bitthal Bissa was present.

During this many people including Colonel Devnath Singh, Hanuwant Singh, Govind Singh, Ajit Singh, Mohiraj Singh, Narendra Singh, Prem Agarwal, Lalji Agarwal were present.

There is a crowd of people in Junagadh today for the last darshan throughout the day. The last journey will leave from Junagadh for Devikund Sagar on Sunday.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts