February 27, 2026 4:42 am

वूमेन पावर आर्चरी एकेडमी की शुरूआत जल्द…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

वूमेन पावर आर्चरी एकेडमी की शुरूआत जल्द

बीकानेर, @MaruSangram।राजस्थान सरकार व दानदाताओं के द्वारा लगातार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है इसी कड़ी को और आगे बढ़ाते हुए आज एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी बीकानेर में बालिका को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए बैठक रखी गई, एकेडमी के अध्यक्ष अनिल जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बालिका शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए कैसे काम किया जाए इस पर विचार किया गया।

एकेडमी के अध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि राजस्थान सरकार व कई दानदाताओं के द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है और भारत सरकार के द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम किया जा रहा है हालांकि प्रदेश में अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं जोशी ने बताया कि राजस्थान में बालिकाओं के लिए ऐसा कोई प्लेटफार्म नहीं इसी के लिए आज बैठक में निर्णय किया गया कि राजस्थान की पहली निजी तीरंदाजी एकेडमी के तौर पर वूमेन पावर आर्चरी एकेडमी का गठन किया गया। जोशी ने कहा कि इस एकेडमी में सिर्फ बालिकाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा और फरवरी माह के बाद में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्कूल व महाविद्यालय की छात्राओं को फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ तीरंदाजी खेल से जोड़ा जाएगा क्योंकि राजस्थान सरकार द्वारा खेलों में लगातार प्रोत्साहन के लिए खिलाड़ियों को कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार द्वारा कई फ्लेक्सी योजनाएं संचालित की जा रही है।

बैठक में मार्कंडेय पुरोहित पूजा आचार्य हर्षित स्वामी हिमांशु हर्ष योगिता आचार्य मान्यता सुथार सहित तीरंदाजी खेल से जुड़े पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Women Power Archery Academy to start soon

Bikaner, @MaruSangram.Emphasis is being laid by the Government of Rajasthan and donors to promote girl child education, taking this link further, today a meeting was held at Eklavya Archery Academy, Bikaner to promote the girl child in sports. In the meeting held under the chairmanship of President Anil Joshi, it was discussed how to work for girls’ education as well as to advance girls in sports. Academy President Anil Joshi said that the Rajasthan government and many donors have contributed to the development of girl’s education.

Work is being done to promote sports and the Government of India is working through various schemes to promote girls in sports by the Sports Authority of India, although there is no such system in the state so far. Joshi told that There is no such platform for girls in Rajasthan, therefore it was decided in the meeting today that Women Power Archery Academy was formed as Rajasthan’s first private archery academy. Joshi said that only girls will be given admission in this academy and the admission process will start soon after the month of February.

On this occasion, he told that school and college girl students will be linked with physical fitness as well as archery game because for continuous encouragement in sports by the Rajasthan government, players are being given the benefit of many schemes by the state government for the players. Flexi schemes are being operated.

Markandeya Purohit Pooja Acharya Harshit Swami Himanshu Harsh Yogita Acharya Manyata Suthar along with officials and players associated with archery were present in the meeting.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts