

होली के बाद देशनोक सीएचसी में फिर शुरू होंगी सोनोग्राफी सेवाएं
बीकानेर, @MaruSangram। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक पर सोनोग्राफी व एक्सरे की सेवाएं पुनः शुरू होने जा रही है। होली त्यौहार के बाद कस्बे के निवासियों को यह सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार द्वारा सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण कर उक्त सेवाएं पुनः शुरू करने संबंधी कवायद की गई।
डॉ. अबरार ने बताया कि सीएचसी पर कार्यरत प्रशिक्षित चिकित्सक डॉ. लोकेंद्र सिंह का पीजी में चयन होने के पश्चात यहां सोनोग्राफी की सेवाएं बंद हो गई थी परंतु हाल ही में जारी हुई चिकित्सकों की नई पदस्थापन सूची में जिले को पर्याप्त संख्या में चिकित्सक मिल गए हैं और सीएचसी देशनोक पर पदस्थापित सोनोलॉजिस्ट डॉ. विजयंत निर्वाण सोनोग्राफी सेवाओं को पुनः सुचारु करेंगे। डॉ. अबरार ने सीएचसी पर दी जा रही सेवाओं व योजनाओं का मूल्यांकन भी किया। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर 4 चिकित्सक सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद मिला।
संस्थान पर प्रतिमाह 60 से 70 प्रसव हो रहे हैं, प्रतिदिन 400 से अधिक ओपीडी व 6 से अधिक आईपीडी के साथ चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ 85% से अधिक भर्ती मरीजों को दिया जा रहा है। उन्होंने कस्बे में शेष रहे 1376 परिवारों को भी अतिशीघ्र चिरंजीवी योजना से जोड़ने और लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. विजयंत निर्वाण, डॉ. विश्वजीत, डॉ. परीक्षित, किशन सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहे।
Sonography services will start again in Deshnok CHC after Holi
Bikaner, @MaruSangram. Sonography and X-ray services are going to resume at Community Health Center Deshnok. The residents of the town will start getting these services after the Holi festival. On the instructions of Energy Minister Bhanwar Singh Bhati, CMHO Dr. Mohammad Abrar Panwar inspected the CHC on Monday and made an exercise to restart the said services.
Dr. Abrar said that after Dr. Lokendra Singh, a trained doctor working on CHC, was selected in PG, the services of sonography were stopped here, but in the recently released new posting list of doctors, the district got sufficient number of doctors. Sonologist Dr. Vijayant Nirvana posted at CHC Deshnok will resume sonography services. Dr. Abrar also evaluated the services and schemes being provided at the CHC. He told that the nursing staff including 4 doctors were found present at the CHC.
Every month 60 to 70 deliveries are taking place at the institute, with more than 400 OPDs and more than 6 IPDs per day, the benefit of Chiranjeevi Health Insurance Scheme is being given to more than 85% admitted patients. He also directed to connect the remaining 1376 families in the town with the Chiranjeevi Yojana at the earliest and provide them benefits.
Staff including hospital in-charge Dr. Manoj Gupta, Dr. Vijayant Nirvana, Dr. Vishwajit, Dr. Parikshit, Kishan Singh were present on this occasion.
Author: Jitu Kumar







