

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव: दो क्विंटल फूलों से खेली होली
-“संस्कृति के रंग होली के संग” में देशभर के लोक नृत्य एक मंच पर
-बांस की धमक, लयकारी की चमक और होली के गानों से झूमा बीकानेर
बीकानेर, @MaruSangram। यहां डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रविवार रात ‘संस्कृति के रंग होली के संग’ कार्यक्रम में होली के लोक गीत, भगवान जगन्नाथ की होली को साकार करते देशभर के नृत्यों ने होली की मस्ती से हजारों दर्शकों को झुमा दिया।
दो क्विंटल फूलों से खेली गई होली ने रंग और आनंद के इस त्योहार की मस्ती को और बढ़ा दिया। इससे पूर्व इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र की लावणी ने मस्ती का आलम बनाया तो राजस्थान की गेर में होली के आनंद को दुगना कर दिया। इतना ही नहीं, भगवान की होली को भी स्टेज पर कलाकारों ने साकार कर दिया।
इसमें भगवान भगवान जगन्नाथ को समर्पित गोटी पुआ नृत्य में स्त्री रूप धारी लड़कों के करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, तो असम का लोक नृत्य बीहू, गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में होली के दौरान करीब एक हफ्ते तक चलने वाला राठवा डांस, हरियाणा के होली के फाग गीतों संग मस्ती भरे नृत्य तथा गुजरात का मणिहारो रास जैसी प्रस्तुतियों ने होली की मीठी शरारतों और व्यंग्यों को जीवंत कर दिया। इनके साथ ही राजस्थान के शोखावाटी अंचल का चंग नृत्य, बाड़मेर और जालोर की गेर, आंगी गेर, ब्रज की होली की प्रस्तुतियों से ऐसा लगा मानो होली आज ही है। इतना ही नहीं, राजस्थान का चरी नृत्य, पंजाब का भांगड़ा डांस भी होली के आनंद को कई गुना बढ़ा दिया।
National Culture Festival: Holi played with two quintal flowers
Folk dances from all over the country on one stage in “Sanskriti Ke Rang Holi Ke Sang”
Bikaner danced with the thunder of bamboo, the glow of lyric and the songs of Holi.
Bikaner, @MaruSangram. Folk songs of Holi, dances from all over the country making Lord Jagannath’s Holi come true in the program ‘Sanskriti Ke Rang Holi Ke Sang’ at Dr. Karni Singh Stadium here on Sunday night enthralled thousands of spectators with the fun of Holi.
Holi played with two quintals of flowers added to the fun of this festival of colors and joy. Earlier during this programme, Lavani of Maharashtra created a mood of fun, while Ger of Rajasthan doubled the joy of Holi. Not only this, the Holi of God was also made real by the artists on the stage.
In this, the feats of female form boys in the Goti Pua dance dedicated to Lord Jagannath mesmerized the audience, Bihu, a folk dance of Assam, Rathwa dance, which lasts for about a week during Holi in the tribal areas of Gujarat, Holi in Haryana. Fun-filled dances accompanied by Phag songs and performances like Maniharo Raas of Gujarat enlivened the sweet mischief and sarcasm of Holi. Along with these, Chang dance of Rajasthan’s Shokhawati region, Barmer and Jalore’s Ger, Aangi Ger, Braj’s Holi presentations made it seem as if Holi is today. Not only this, Chari dance of Rajasthan, Bhangra dance of Punjab also increased the joy of Holi manifold.
Author: Sarjit Singh







