February 15, 2026 9:50 am

शिक्षा विद स्किल्स का हुआ आगाज़….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

शिक्षा विद स्किल्स का हुआ आगाज़

बीकानेर, @MaruSangram। वृक्षित फाउंडेशन के साथ मिलकर आपणी फाउंडेशन ने गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया है।

अध्यक्ष सोहेल भाटी ने बताया इस प्रोजेक्ट के द्वारा वह वैष्णो धाम और मुरलीधर के इलाकों के गरीब बच्चे जो कि झुग्गी में रहते हैं उनको नए इनोवेटिव तरीके से पढ़ाई कराई जाए जिनसे वह चीजें सीख के अपने जीवन में उतार सकें, पढ़ाई के साथ साथ उन्हें आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, और भी कई स्किल्स सिखाएं जाएंगे।

आज उनको पढ़ाई के साथ-साथ होली का महत्व, उसकी कहानी और होली मनाई भी गई जिसमें उनके लिए रंग, नाशता और पिचकारियां दिए गए।

इसमें विशाल, दयाराम, हर्षिता, वंशिका, धीरज, वाणी, अनिल, भूपेंद्र, तनुज, चैतन्य, अन्वी, भूमिका, तन्मय, धीरज, राजेश, जितेश, अरुण ने अपना योगदान देखें और आगे भी देकर बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली है ।।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts