February 28, 2026 10:17 pm

बीकानेर के भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मारू मेघालय प्रवास पर….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर के भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मारू मेघालय प्रवास पर….

बीकानेर, @Marusangram। मेघालय विधानसभा चुनाव दौरान बीकानेर के भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देव किशन मारू चुनाव प्रबंधन कार्य हेतु 14 फरवरी से 24 फरवरी (10 दिन) तक मेघालय प्रवास पर रहे।

प्रवास दौरान श्री मारू ने राष्ट्रीय मंत्री व प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने चुनाव प्रबंधक के रूप में कार्य सौंपा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सभाओं का जिम्मा सौंपा। इस दौरान श्री मारू की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा से भी मुलाकात हुई तथा चुनाव की बारीकियों की जानकारी दी। चुनाव की बारीकियों को सीखा, चुनाव डाटा मैनेजमेंट, सोशल इंजीनियरिंग, पब्लिक डीलिंग, मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट आदि कार्यों को बखूबी समझा और किया।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष द्वारा चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन मिला। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शिलॉग में भव्य रोड शो हुआ। जिसमें मेघालय के आम जन ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री और दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्टा और गोरखपुर सांसद रविकिशन भी प्रचार के दौरान मुलाकत हुई।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts