February 28, 2026 6:46 am

राजस्थान का मौसम : 2 दिन बाद राजस्थान में बदल जाएगा मौसम, जानें गर्मी या सर्दी क्या बढ़ने है वाला….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

राजस्थान का मौसम : 2 दिन बाद राजस्थान में बदल जाएगा मौसम, जानें गर्मी या सर्दी क्या बढ़ने है वाला….

राजस्थान में मौसम में बदलावों का दौर जारी
22 फरवरी बाद हो सकते हैं मौसम में आंशिक बदलाव
सर्दी का असर हालांकि कम हो गया है

जयपुर, @Marusangram। राजस्थान में मौसम में बदलावों का दौरा जारी है। हालांकि पिछले सप्ताह से लगातार प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन में तेज धूप और गर्मी आमजन को परेशान करने लगी है।

मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी प्रदेश में गर्मी का असर दिख रहा है, जो आने वाले दिनों में और तेज हो गया। हालांकि प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान में बदलाव होगा।

राजस्थान में तापमान में हुई बढ़ोतरी
तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में प्रदेश का कई जिलों का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रविवार को भी 20 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ है। इसमें से बाड़मेर, जोधपुर, फलौदी, डूंगरपुर, जालौर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। राज्य में बाड़मेर का दिन का पारा 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कैसा रहेगा आगे मौसम जानिए
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में लगातार सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह मौसम परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में इसी के चलते मौसम में बदलावों का दौर भी जारी है। राजस्थान में लगातार इससे तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम जयपुर केंद्र (Jaipur mausam kendra) के अनुसार अगले 4 दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हालांकि 22 फरवरी बाद उत्तरी हवाओं के असर के चलते तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। लेकिन अब तेज ठंड बढ़ने की संभावना कहीं भी नहीं है। प्रदेश में आंशिक सर्दी के लिहाज से भी यह आखिरी सप्ताह है।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts