June 23, 2026 4:27 pm

आज श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन, गरीब एवं असहाय बच्चों को भोजन वितरण….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

आज श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन, गरीब एवं असहाय बच्चों को भोजन वितरण….

संभागीय आयुक्त होंगे मुख्य अतिथि

बीकानेर, @Marusangram। स्थानीय सोनगिरी स्थित कार्यालय में ग्रुप ऑफ शहीद भगत सिंह समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

ग्रुप के मीडिया प्रभारी जीतू बीकानेरी ने बताया कि आज की बैठक मुख्य रूप से 14 फरवरी को आयोजित शहीदों की स्मृति मैं होने वाली श्रद्धांजलि सभा की व्यवस्थाओं के संदर्भ में रखी गई! आज की बैठक की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष नवल गिरि ने करते हुए बताया कि 14 फरवरी मंगलवार को पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की याद में एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें शहीद स्मारक पर प्रत्येक शहीद के नाम एक एक दीपक जलाकर पुणे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

ग्रुप के महासचिव पवन राठी ने कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के पवन होंगे। कार्यक्रम में जहां एक और प्रत्येक शहीदों के नाम एक एक दीपक जलाकर शहीद स्मारक को रोशनी से प्रकाशित किया जाएगा वही इस अवसर पर ग्रुप के द्वारा गरीब एवं असहाय बच्चों को भोजन वितरण का भी संक्षिप्त कार्यक्रम होगा।

ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं सलाहकार मंत्री नत्थू लाल भाटी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।

इस अवसर पर संपर्क में आने वाले सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की जा रही है।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से संदीप सिंह वाजिद, बागवान, राजा स्वामी, नत्थू लाल भाटी, राहुल, रवि कुमार, नंदकिशोर गहलोत, तोलाराम सियाग, नवल गिरी, जीतू बीकानेरी, करण सांखला, पवन राठी, महेंद्र कुमार, शंकर सुथार आदि अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे!

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts